छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की माँग
फोटो : 15 बीकेएस 11 झाँसी : मण्डलायुक्त से शिकायत करते पूर्व केन्द्रीय मन्त्री व कौंग्रेसी। :::
फोटो : 15 बीकेएस 11
झाँसी : मण्डलायुक्त से शिकायत करते पूर्व केन्द्रीय मन्त्री व कौंग्रेसी।
:::
झाँसी : ललितपुर में आन्दोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कौंग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में मण्डलायुक्त अजय शंकर पाण्डेय व पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार से मिला।
पूर्व केन्द्रीय मन्त्री ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निन्दा की। प्रदेश महासचिव व ललितपुर प्रभारी राहुल रिछारिया ने कहा कि अंक तालिका में अंक दर्ज कराए जाने की माँग को लेकर छात्र 45 दिन से आन्दोलन कर रहे थे। प्रदेश सचिव व ललितपुर प्रभारी मनीराम कुशवाहा ने छात्रों पर दर्ज हुए मु़कदमे को निरस्त किए जाने तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग की। इस मौके पर दीपक शिवहरे, अंकित यादव, ऋतिक शुक्ला, सूर्यकान्त बबेले, संजय जाटव, रोमान खान आदि उपस्थित रहे।
फोटो : 15 बीकेएस 10
झाँसी : स्थानीय निकाय कर्मचारी असोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते महापौर।
:::
ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने का आह्वान
0 उत्तर प्रदेशीय स्थानीय निकाय कर्मचारी असोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
झाँसी : उत्तर प्रदेशीय स्थानीय निकाय कर्मचारी असोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सभागार में महापौर रामतीर्थ सिंघल के मुख्य आतिथ्य व अपर नगर आयुक्त शादाब असलम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
असोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज खान, महामन्त्री कृष्णगोपाल दुबे, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, सह महामन्त्री राहुल भदौरिया, आय-व्यय निरीक्षक सौरभ सोनी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पांचाल व रमेश साहू, संगठन मन्त्री अमोलक यादव, मीडिया प्रभारी शशांक त्रिपाठी, सह मन्त्री रूखसार अली, कार्यालय मन्त्री महेश सेन को शपथ दिलायी। महापौर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि किसी भी संस्था का कर्मचारी जब पूरी मेहनती और ईमानदारी से काम करता है, तब विभाग चलता है और शहर का विकास होता है। सभी को अपने कर्तव्य का निर्वाहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना होगा। अपर नगर आयुक्त ने पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर उपसभापति सुनील नैनवानी, आदर्श गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, मण्डल अध्यक्ष रवि व्यास, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र भाटिया, प्रमेन्द्र गुप्ता, जहीर अब्बासी आदि उपस्थित रहे। डॉ. नीति शास्त्री ने संचालन व संरक्षक बृजमोहन मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
पुलिस क्लब में आधा दर्जन से अधिक बाइक की तोड़फोड़
झाँसी : जेल चौराहा स्थित पुलिस क्लब में कई दारोगा निवास करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस प्रागण में कई पुलिस कर्मी अपने वाहन रखकर चले जाते हैं। लेकिन हैरत की बात हैं कि जिस जगह पर कई दारोगा रहते हैं। वहाँ पर किसी ने खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस को कानों-कान खबर तक नहीं लगी।
पुलिस क्लब में कई क्वॉर्टर हैं, जो दारोगाओं को आवण्टित हैं। यहाँ पर दारोगाओं का दिन-रात ड्यूटि पर आने जाने का क्रम लगा रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से यह स्थान महफूज माना जाता है। लेकिन यहाँ पर बीते रो़ज जो कारनामा हुआ उसको सुनकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। बीते रो़ज यहाँ प्रांगण में खड़े आधा दर्जन से अधिक दुपहिया वाहनों की लाइट के शीशे, इण्डीकेटर तोड़ दिए गए और पेट्रोल की टंकी को चपटा कर दिया गया। इतना ही नहीं, कई के पहिये पंक्चर कर दिए गए। यह हरकत किसने की, यह पता नहीं चल रहा है।
15 इरशाद-3
समय : 8.35 बजे