Move to Jagran APP

पीड़ा सुनाने आई 26 महिला फरियादी, 1 को मिला तत्काल न्याय

फोटो : 4 बीकेएस 12 ::: झाँसी : सर्किट हाउस में जन सुनवायी करती महिला आयोग की सदस्या। -जागरण ::

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 08:14 PM (IST)
पीड़ा सुनाने आई 26 महिला फरियादी, 1 को मिला तत्काल न्याय
पीड़ा सुनाने आई 26 महिला फरियादी, 1 को मिला तत्काल न्याय

फोटो : 4 बीकेएस 12

loksabha election banner

:::

झाँसी : सर्किट हाउस में जन सुनवायी करती महिला आयोग की सदस्या। -जागरण

:::

झाँसी : उप्र बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर एवं राज्य महिला आयोग की जनसुवाई में 26 मामले आए, जिसमें सिर्फ 1 का ही निस्तारण हो सका। अधिकांश मामले घरेलू हिसा, अवैध कब्जा व अवैध सम्बन्धों की शिकायत के रहे। कई मामलों में सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजा गया तो कई मामलों में अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उचित कार्यवाही करने के आदेश दिये। एक मामले में महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने प्रेमनगर थानाध्यक्ष की फटकार भी लगाई तो एक मामले में डीआइजी को कार्यवाही करने के लिए भी कहा गया। इसके साथ ही कई निराश्रित महिलाओं व बच्चों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सुनवाई के बाद सर्किट हाउस में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट वान्या सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम शर्मा, बीएसए वेदराम, वक्फ निरीक्षक संजय सिंह, प्रियंका गुप्ता, आशु निगम, नीलम शर्मा, कान्ति देवी, नीलम विश्वकर्मा, प्रज्ञा वर्मा, अक्षिता सिंह आदि उपस्थित रहे।

बीच में बॉक्स

:::

पति के दूसरी महिला से सम्बन्ध, अब बच्चों को नहीं पूछता

मामला 1 : दिगारा निवासी कीर्ति देवी का विवाह वर्ष 2013 में ग्वालियर निवासी विकास से हुआ था। उसने दो बेटियों का जन्म दिया, जिनमें से छोटी बेटी जन्मजात दृष्टिहीन है। कीर्ति ने बताया कि दूसरी महिला से सम्बन्ध होने के बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा और एक साल पहले मायके छोड़ गया, तबसे पत्‍‌नी व बच्चों की सुध नहीं ली। परेशान होकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, अन्तर्राज्यीय मामला होने के कारण पुलिस को झाँसी लाने के लिए डीआइजी से अनुमति पत्र लेनी होगी। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने डीआइजी से उचित सहयोग व कार्यवाही करने को कहा।

:::

माँ बोली- 'बेटे को पीटने के बाद बाँध में फेंका'

मामला 2 : 20 जुलाई को अलीगोल खिड़की निवासी 20 वर्षीय मुहम्मद हफीज सुकवाँ-ढुकवाँ बाँध पर पिकनिक मनाने गये थे। यहाँ बाँध में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। आज मृतक की माँ सायरा बानो ने महिला आयोग की जनसुनवाई में अर्जी लगाते हुए कहा कि उसके बेटे की मौत साजिश के तहत हुई है। आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने पहले बेटे के साथ मारपीट की। उसके शरीर पर 7 चोटों के निशान थे और बाद में 40 फीट गहरे पानी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में बबीना थानाध्यक्ष का उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

:::

बेटी की मौत का इन्साफ माँगने को भटक रही माँ

मामला 3 : 70 वर्षीय बूढ़ी माँ बेटी की मौत का इन्साफ माँगने के लिए सर्किट हाउस पहुँची। कृष्णा नगर निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी भारती सोनी की शादी कोतवाली क्षेत्र के राजा सोनी से वर्ष 2017 में हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की माँग को लेकर परेशान कर रहे थे। 13 मई को अचानक उसकी मृत्यु हो गई, लेकिन मौत से पहले भारती अपने फोन में एक वीडियो तथा एक पत्र लिख कर छोड़ गई है, जिसमें उसने ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने और उसके खाने में किसी प्रकार की दवा मिलाने की बात कही, जिससे उसकी किडनी खराब हो गई, जो उसकी मौत का कारण बनी। इसके बाद थाना प्रेमनगर में मु़कदमा दर्ज भी कराया गया, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। इस पर आयोग की सदस्य ने प्रेमनगर थानाध्यक्ष की फटकार लगाते हुए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

फाइल : संगीता रविन्द्र

समय : 6 बजे

दिनाँक : 4 अगस्त 2021


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.