कानून व्यवस्था बिगाड़ रहा हाइ-वे का अधूरा कार्य
0 झाँसी-खजुराहो और झाँसी-बबीना के निर्माण कार्य की धीमी गति पर ़िजलाधिकारी ने नारा़जगी जताई 0 गुणव
0 झाँसी-खजुराहो और झाँसी-बबीना के निर्माण कार्य की धीमी गति पर ़िजलाधिकारी ने नारा़जगी जताई
0 गुणवत्ता खराब होने पर अधिकारियों को चेताया
झाँसी : झाँसी-खजुराहो व झाँसी-बबीना फोर लेन रोड के अधूरे कार्य अब ़कानून व्यवस्था पर भारी पड़ने लगे हैं। अब तक दर्जनभर स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। ़िजलाधिकारी ने फोर लेन सड़कों की निर्माण गति धीमी होने तथा गुणवत्ता पर सवाल उठने पर अधिकारियों की जमकर ख़्ाबर ली।
विकास भवन सभागार में ़िजलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने झाँसी-खजुराहो मार्ग के निर्माण कार्याें की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने एनएचएआइ के बेहद धीमी गति से चल रहे कार्य पर नारा़जगी व्यक्त की। उन्होंने मार्च तक प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था पीएनसी के अधिकारियों से कहा कि 1,410 करोड़ का प्रोजेक्ट है। उक्त मार्ग में 25 पुल का निर्माण किया जाना है, परन्तु उनकी स्थिति भी असन्तोषजनक है। इस कारण सर्विस लेन का भी कार्य नहीं हो पा रहा है और यातायात आवागमन में दिक्कतें आ रहीं हैं। लगभग 10 से 12 स्थानों पर ़कानून व्यवस्था बिगड़ी है। इधर, कार्यदायी संस्था की गुणवत्ता पर ग्रामीणों द्वारा अंगुली उठने पर ़िजलाधिकारी ने चेतावनी दी। उन्होंने ओरछा, सकरार, बंगरा आदि जगहों पर समस्या का निदान करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। झाँसी-बबीना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को भी कार्य जल्द पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा एनओसी मिलने तथा विद्युत पोल शिफ्टिंग, पेयजल पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद कार्य गति के साथ नहीं हो रहा है। उन्होंने उक्त चौड़ीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, डीएफओ वीके मिश्रा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम सहित अन्य उपस्थित रहे।
रतनगढ़वाली माता मन्दिर पर नहीं लगेगा दूज का मेला
झाँसी : मध्य प्रदेश के दतिया जनपद में स्थित रतनगढ़ वाली माता पर प्रत्येक दीपावली की दूज पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में झाँसी से भी ह़जारों श्रद्धालु माँ के दर्शन करने जाते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने मेले के आयोजन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने श्रद्धालुओं से दूज पर मन्दिर जाने से परहेज करने का अनुरोध किया है।
फाइल : राजेश शर्मा
12 नवम्बर 2020
समय : 8 बजे