Move to Jagran APP

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयन्ती पर पौधे रोपे

फोटो : 3बीकेएस 11, 10 कैप्शन :: चित्र पर माल्यार्पण करते व पौधे रोपते गहोई समाज के लोग। झाँसी : अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:05 AM (IST)
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयन्ती पर पौधे रोपे
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयन्ती पर पौधे रोपे

फोटो : 3बीकेएस 11, 10 कैप्शन :: चित्र पर माल्यार्पण करते व पौधे रोपते गहोई समाज के लोग।

loksabha election banner

झाँसी : अखिल भारतीय गहोई वैश्य प्रगति मंच के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयन्ती मैथिलीशरण गुप्त पार्क में मनाई गई। इस मौके पर पार्क में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल व विशिष्ट अतिथि भाजपा निवर्तमान ़िजलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी व व्यापारी नेता मनमोहन गेड़ा रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे महापौर रामतीर्थ सिंघल ने गहोई समाज के लोगों के साथ मिलकर सर्वप्रथम राष्ट्रकवि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त उनके जीवन व काव्य रचनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रगति मंच अध्यक्ष अनिल पटवारी ने महापौर से पार्क में राष्ट्रकवि की मूर्ति लगवाने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चन्द नौगरैया ने की। कार्यक्रम में मैथिलीशरण सेठ, प्रमोद कुमार कनकने, राजू बुकसेलर, प्रदीप नगरिया, संजीव सरावगी, लखनलाल कुशवाहा, ओमप्रकाश सेठ, शिवकुमार सरावगी सहित अन्य मौजूद रहे। आभार बृजमोहन नीखरा ने व्यक्त किया। वहीं, जनसत्ता दल (लोकतान्त्रिक) की ओर से मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने उनकी काव्य रचनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रदीप रायकवार, वीरेन्द्र ठाकुर, संजीव राजावत, रणधीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

खड़ी बोली में काव्य लेखन गुप्त जी की ख़्ासियत थी

बुन्देलखण्ड विवि के हिन्दी विभाग द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विवि के कुलपति व बुन्देलखण्ड विवि के पूर्व कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना की जिस मशाल को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने भारत भारती, जयद्रथ वध आदि रचनाओं से उद्घाटित किया, वह आज के समय में सीमाओं पर जारी तनाव को देखते हुए अत्यन्त प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गुप्त जी ने खड़ी बोली में काव्य लेखन में आकर छायावाद के आगमन का पथ प्रशस्त किया तथा अपनी रचनाओं से स्त्री की गरिमा, किसानों की व्यथा और राष्ट्रीय जागरण को सामने लाने का काम किया। वेबिनार की अध्यक्षता कर रहे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने गुप्त जी के काव्य को मानवता के लिए पथ प्रदर्शक की संज्ञा दी। सारस्वत अतिथि पोलैण्ड यूनिवर्सिटी वारसॉ के हिन्दी प्रोफेसर सुधाशु कुमार शुक्ल ने मैथिलीशरण गुप्त को जन मानस में व्याप्त कवि बताया। विशिष्ट अतिथि मुम्बई विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. करुणाशकर उपाध्याय ने चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के साथ भारत के तनाव तथा महामारी के समय में उनको पढ़ने की ़जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक एवं हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुनीत बिसारिया ने आभार व्यक्त किया।

फोटो . 3 बीकेएस 112 कैप्शन :: चिकित्सकों को राखी बाँधतीं भाजपा महिला मोर्चा की महामन्त्री।

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याओं ने चिकित्सकों को रक्षा सूत्र बाँधा

झाँसी : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महामन्त्री अपर्णा दुबे ने मेडिकल कॉलिज पहुँचकर कोरोना फाइटर्स (चिकित्सकों) को रक्षा सूत्र बाँधकर उनके लिये कामना की। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी सदस्य के कोरोना संक्रमित होने पर परिवार के लोग दूरी बना लेते हैं। ऐसे में केवल चिकित्सक आगे बढ़कर उनके जीवन की रक्षा कर रहे हैं। वहीं, महिला मोर्चा की सदस्यों ने मेडिकल कॉलिज की प्रिंसिपल डॉ. साधना कौशिक, निदेशक पैरामेडिकल डॉ. नरेन्द्र सिंह सेंगर, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. सचिन माहौर, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. जकी अहमद, डॉ. नफीस अहमद, डॉ. दिनेश राज व डॉ. हरिश्चन्द्र आर्य को रक्षा सूत्र बाँधे। इस मौके पर संगठन की सदस्य कृष्णा सक्सेना, ऊषा सेन, आरती शर्मा, निक्की उपस्थित रहीं।

फाइल ::: पंकज कश्यप

दिनाँक ::: 3 अगस्त 2020

समय ::: 8:45


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.