प्रधानमन्त्री कार्यालय तय करेगा कार्यक्रम स्थल
0 संयुक्त सचिव पंचायत ने भोजला मण्डी व कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया 0 फोटोग्राफ लिए, अब प्र
0 संयुक्त सचिव पंचायत ने भोजला मण्डी व कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया
0 फोटोग्राफ लिए, अब प्रधानमन्त्री कार्यालय को देंगे रिपोर्ट
0 दोनों स्थानों पर हो सकते हैं कार्यक्रम
झाँसी : प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले आज संयुक्त सचिव पंचायत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फिलहाल भोजला मण्डी व कृषि विश्वविद्यालय पर ही फोकस कर लिया है। फाइनल मोहर पीएमओ व सीएम द्वारा ही लगाई जाएगी।
24 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले पंचायती राज दिवस का आयोजन झाँसी में होने और उसमें प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की सूचना के बाद से प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आ गई है। फिलहाल कार्यक्रम स्थल के चयन पर फोकस किया गया है, जिसकी ़िजम्मेदारी संयुक्त सचिव पंचायत डॉ. संजीव पटजोशी को सौंपी गई है। आज प्रात: 4 बजे संयुक्त सचिव झाँसी पहुँचे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद प्रात: लगभग 9.30 बजे ़िजला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम के साथ कार्यक्रम स्थल देखने पहुँचे। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानमन्त्री कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। संयुक्त सचिव ने यहाँ कार्यक्रम की जानकारी ली। बताया गया कि लोकार्पण के साथ प्रदर्शनी भी लगाने का प्रस्ताव है। यहाँ 8 से 10 ह़जार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके बाद संयुक्त सचिव ने भोजला मण्डी का निरीक्षण किया। यहाँ बीते वर्ष 15 फरवरी को भी प्रधानमन्त्री की रैली हो चुकी है, जिसमें सवा लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। संयुक्त सचिव ने दोनों स्थलों के फोटोग्राफ लिए, जिसे रिपोर्ट के साथ प्रधानमन्त्री कार्यालय को सौंपेंगे। इसके बाद संयुक्त सचिव ने ़िजलाधिकारी आन्द्रा वामसी व मुख्य विकास अधिकारी निखिल फुण्डे से मुलाकात की और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
प्रशासन के लिए चुनौती बनेगी मेहमानवाजी
0 देशभर से आएंगे 2500 मेहमान
0 250 से अधिक ग्राम प्रधान हो सकते हैं शामिल
झाँसी : झाँसी में आयोजित पंचायती राज दिवस में देशभर से ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिन्हें ठहराने की व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए 250 से अधिक ग्राम प्रधान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पंचायती राज दिवस का आयोजन इस बार झाँसी में होगा। बताया गया है कि कार्यक्रम में देशभर से 2500 से अधिक मेहमान शामिल होंगे, जिनमें प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, ़िजला पंचायत अध्यक्ष व राजनैतिक प्रतिनिधि होंगे। प्रधानमन्त्री से पुरस्कार लेने के लिए आने वाले इन विशिष्ट मेहमानों की मेहमानवाजी प्रशासन के लिए चुनौती बनेगी। दरअसल, सम्मान लेने वाले इन विशिष्टजनों के अलावा भी कई मन्त्री व अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या में आए मेहमानों को ठहराने की व्यवस्था करने को लेकर प्रशासन के माथे पर अभी से सलवटें गहरी होने लगी हैं।
फाइल : राजेश शर्मा
25 फरवरी 2020
समय : 7.10 बजे