शोक समाचार
झाँसी : दैनिक जागरण कार्यालय के पीछे सिविल लाइन निवासी एड. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी (शिशु) की पत्नी म
झाँसी : दैनिक जागरण कार्यालय के पीछे सिविल लाइन निवासी एड. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी (शिशु) की पत्नी मधु त्रिपाठी का लगभग 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अन्तिम संस्कार 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे बड़ागाँव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
0 नन्दनपुरा निवासी राजेश जायसवाल, शरद व सन्दीप जायसवाल के पिता ताराचन्द्र जायसवाल का लगभग 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।
0 हीरापुरा नगरा निवासी हरीशंकर मालवीय, गिरजा शंकर मालवीय की माँ एवं आशीष, हिमांशु मालवीय व अनमोल मालवीय की दादी तथा मनीष मालवीय की ताई गायत्री देवी का लगभग 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।
0 ग्राम पठा (एरच) निवासी पदम सिंह, भगवत सिंह एड., पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह एड.(नन्ना) की माँ सुनयना रानी (कंचन) का लगभग 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अन्तिम यात्रा 24 जनवरी को प्रात: 8 बजे पठा में निजी कृषि फॉर्म के लिए प्रस्थान करेगी।
0 मोहल्ला सकलैनाबाद निवासी मोहम्मद उस्मान कढ़ाई वालों के भाई अब्दुल रऊफ का लगभग 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अन्तिम संस्कार प्रेमनगर स्थित कब्रिस्तान में कर दिया गया है।
श्रद्धांजलि
झाँसी : ़िजला बस ऑपरेटर्स की शोक सभा में असोसिएशन के पूर्व संरक्षक ताराचन्द्र जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फाइल : राजेश शर्मा