Move to Jagran APP

जिला स्तरीय जूडो प्राइ़जमनी चैम्पियनशिप 2 से

लोगो : झाँसी खेल ::: - चैम्पियनशिप में विजयी प्रतिभागियों का ऩकद राशि से होगा सम्मान झाँसी

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:20 AM (IST)
जिला स्तरीय जूडो प्राइ़जमनी चैम्पियनशिप 2 से
जिला स्तरीय जूडो प्राइ़जमनी चैम्पियनशिप 2 से

लोगो : झाँसी खेल

loksabha election banner

:::

- चैम्पियनशिप में विजयी प्रतिभागियों का ऩकद राशि से होगा सम्मान

झाँसी : पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर ़िजला स्तरीय जूडो जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप का आयोजन 2 व 3 नवम्बर के मध्य ध्यानचन्द स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है।

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि उक्त चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर लाना होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में झाँसी जनपद के स्कूली बालक-बालिका ही भाग ले सकते हैं। बालक वर्ग में यह प्रतियोगिता 55-60 किलोग्राम भार वर्ग, 66-73 किलोग्राम, 81-90 किलोग्राम एवं 90 से 100 किलोग्राम भार वर्ग एवं बालिका वर्ग में 44-48 किलोग्राम भार वर्ग, 52-57 किलोग्राम, 63-70 किलोग्राम, 70-78 किलोग्राम भार वर्ग में सम्पन्न होगी। इसके साथ ही बालक और बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो एवं प्रधानाचार्याओं को पत्र लिखकर प्रतियोगिता में विद्यालय के जूडो और जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने हेतु टीम की प्रविष्टि 1 नवम्बर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय ध्यानचन्द स्टेडियम में उपलब्ध कराने को कहा है। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन श्री लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर एवं जूडो का आयोजन मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता से सम्बन्धित जानकारी हेतु उप क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा एवं प्रशिक्षक देवी प्रसाद दीक्षित से सम्पर्क किया जा सकता है।

फोटो 22 एसएचवाई 1 व 6

:::

ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने किया मनमोहक प्रदर्शन

- मण्डलीय विद्यालयीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

झाँसी : माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मण्डलीय विद्यालयीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज खेल मैदान पर सम्पन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेलप्रेमियों का मनोरंजन किया।

सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर बाधा दौड़ में पूजा कुशवाहा प्रथम व रोशनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रियंका देवी प्रथम व शर्मिला दूसरे स्थान पर रहीं। भाला थ्रो फेंक प्रतियोगिता में रूबी यादव प्रथम व उमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक 110 मीटर बाधा दौड़ में राजेन्द्र पाल (जालौन) प्रथम व सुनील पाल (ललितपुर) दूसरे स्थान पर रहे। तिहरी कूद में बृजेन्द्र यादव (झाँसी) प्रथम व शैलेन्द्र कुमार (झाँसी) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में झाँसी के गजेन्द्र कुमार ने प्रथम और जालौन के सुन्दरम मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में ललितपुर के युवराज सिंह ने प्रथम और ललितपुर के कमलेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में राजेन्द्र पाल (जालौन) ने प्रथम और अभिषेक श्रीवास (झाँसी) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका तिहरी कूद में वर्षा भारती (झाँसी) ने प्रथम, राजाबेटी (ललितपुर) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में साक्षी बुन्देला (ललितपुर) ने प्रथम और प्रिन्सी पाल (झाँसी) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में निशा (ललितपुर) ने प्रथम व मीनाक्षी (जालौन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में रानी (झाँसी) ने प्रथम और प्रदीक्षा साहू (जालौन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 110 मीटर बाधा दौड़ और ऊँची कूद में रुद्र प्रताप (जालौन) प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में राजन सिंह ललितपुर), 400 मीटर दौड़ में दीपक (जालौन), तिहरी कूद में अजीत मुहम्मद (जालौन) व भाला थ्रो प्रतियोगिता में सुन्दर यादव (ललितपुर) ने पहला स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग 80 मीटर बाधा दौड़ व ऊँची कूद में अंशिका गौतम (झाँसी) प्रथम स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर बाधा दौड़ में कनन (ललितपुर) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में पलक प्रजापति (ललितपुर) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में सोनिया (ललितपुर) ने प्रथम और आँचल पटेल (झाँसी) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सानिया (ललितपुर) ने प्रथम और आरती साहू (ललितपुर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में नैन्सी (ललितपुर) प्रथम और मुस्कान (जालौन) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में महक बानो (ललितपुर) प्रथम और काजल (जालौन) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग के 400 मीटर रिले में झाँसी प्रथम और जालौन दूसरे स्थान पर रहा। 80 मीटर बाधा दौड़ में अभिषेक यादव (झाँसी) प्रथम और अमित साहू (झाँसी) दूसरे स्थान पर रहे। ऊँची कूद में प्रिन्स राजा (झाँसी) प्रथम और अमित यादव (झाँसी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में अभय तिवारी झाँसी (प्रथम) और सत्यम पाल (जालौन) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में रामजी जालौन (प्रथम) और अभिनन्दन (ललितपुर) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में अर्सिल टाइन (झाँसी) ने प्रथम और दिग्विजय (झाँसी) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्रीड़ाध्यापक अजय सिंह, सुनीता तिवारी, महेश चौरसिया, अनुराग द्विवेदी, त्रिभुवन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अतुल त्रिवेदी, प्रागीलाल, कोमल सिंह, मनमोहन मनु आदि उपस्थित रहे। आसमा खान ने संचालन किया।

नरेन्द्र प्रताप सिंह

समय : 7.40

22 अक्टूबर 2019


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.