यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेड़ से पत्ती तोड़ने पर हत्या
- 7 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार - एसएसपी ने दिया आरोपियों की जल्द गिरफ्

- 7 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- एसएसपी ने दिया आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
गरौठा (झाँसी) : बकरियों के लिए खेत में पत्ती तोड़ने गए एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उस पर तब तक वार करते रहे, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। हत्यारोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मु़कदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना गरौठा के ग्राम पसौरा निवासी 58 वर्षीय केशव प्रसाद आज सुबह लगभग 6 बजे अपने खेत में बकरियों के लिये पत्ती तोड़ने गया था। बगल के खेत वाले आत्माराम ने पत्ती तोड़ने के लिए मना किया। दोनों पक्षों में लगभग डेढ़ साल पहले मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच में रंजिश चली आ रही थी। हत्या की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास मौके पर पहुँचे। निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते ही आत्माराम ने पत्ती तोड़ने का विरोध किया। इससे दोनों में विवाद हो गया। आत्माराम ने मोबाइल फोन से अपने परिजनों व मिलने वालों को बुला लिया। सभी हाथों में लाठी और कुल्हाड़ी लेकर पहुँच गए। पुलिस कप्तान ने बताया कि केशवदास यादव अच्छी लाठी चलाना जानता था। यह बात विरोधियों को मालूम थी कि अगर वो बच गया, तो सभी को मुश्किल हो जाएगी। इस पर आरोपियों ने उस पर लाठी और कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के पुत्र हरिओम ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि खेत पर पहले से घात लगाए बैठे आत्माराम, जयप्रकाश, सन्ताराम, भज्जी, प्रीतम, बल्लू, जीतू, विकास ने लाठी, कुल्हाड़ी से हमला कर उसके पिता की हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी आत्माराम को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
5 इरशाद-2
समय : 8.45 बजे