Move to Jagran APP

उमा भारती ने सुनी व्यापारियों के 'मन की बात'

फोटो : 22 एसएचवाई 5 ::: झाँसी : कारोबारियों का मन टटोलने के लिए आज केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती व

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 01:00 AM (IST)
उमा भारती ने सुनी व्यापारियों के 'मन की बात'
उमा भारती ने सुनी व्यापारियों के 'मन की बात'

फोटो : 22 एसएचवाई 5

loksabha election banner

:::

झाँसी : कारोबारियों का मन टटोलने के लिए आज केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती व व्यापारी आमने-सामने बैठे। व्यापारियों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। व्यापार जगत से लेकर आम जनमानस को हो रही कठिनाइयाँ बताई गई, तो कई सुझाव भी सामने आए। केन्द्रीय मन्त्री ने माना कि सरकार के कुछ कठिन ़फैसलों ने व्यापारियों को परेशान किया है, लेकिन विश्वास दिलाया कि व्यापारियों के हित की चिन्ता भाजपा सरकार को है और जल्द समस्याएं दूर होंगी तथा व्यापारियों को सरकार की नीतियों का लाभ मिलेगा। उमा भारती ने व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुँचाने का भरोसा दिया। सभाकक्ष में बॉक्स भी रखा गया, जिसमें व्यापारियों ने लिखकर सुझाव डाले। बैठक में 30 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

क्रशर कारोबारियों ने सरकार की नीतियों से क्रशर उद्योग को हो रहे नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अगर ठोस ़कदम नहीं उठाए गए, तो बुन्देलखण्ड का सबसे बड़ा क्रशर उद्योग पलायन कर जाएगा, जिसका सीधा असर रो़जगार पर पड़ेगा। उमा भारती ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने अच्छे सुझावों को लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल कराने का दावा भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मन्त्री ने कहा कि जीएसटी में सरकार ने कई संशोधन किए, ताकि व्यापारियों की कठिनाइयों को कम किया जा सके। 20 लाख तक व्यापार करने पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन की छूट को 40 लाख तक किया गया। समाधान योजना की लिमिट 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ की गई। इनकम टैक्स की ढाई लाख छूट से बढ़ाकर 5 लाख तक की गई। मुद्रा योजना के तहत साढ़े चौदह करोड़ युवाओं को बगैर गैरण्टि के 50 ह़जार से 10 लाख तक का ऋण दिया गया। लघु उद्यमियों को 59 मिनट के अन्दर बैंक ऋण देने की योजना शुरू की गई। इसके साथ ही 127 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को ़जमीन पर उतारा गया। प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि सपा व बसपा की सरकार में व्यापारियों से लूट, डकैती, रंगदारी, हत्या व वसूली होती थी, जिससे व्यापारी परेशान था। बसपा सरकार में 5,888 तथा सपा सरकार में 17,827 उद्योग उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। वहीं भाजपा सरकार में प्रदेश में 4.28 लाख करोड़ का निवेश आया। बड़े औद्योगिक घरानों ने भी प्रदेश की ओर रुख किया है। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, अमित साहू, प्रियांशु डे, छत्रपाल सिंह राजपूत, लाखन सिंह, अजीत राय आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सह संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) मनमोहन गेड़ा ने आभार व्यक्त किया।

ये बोले व्यापारी

स्टोन क्रशर की लीज का नवीनीकरण पूर्व की तरह किया जाए। इसकी वजह से क्रशर उद्योग मध्य प्रदेश की ओर पलायन कर रहा है। उत्तर प्रदेश में रॉयल्टि की दर देश के किसी भी राज्य से अधिक है। इसे सीमित किया जाए। क्रशर उद्योग को बचाने के लिए सरकार को नए सिरे से पॉलिसी बनानी होगी। - वीरेश्वर शुक्ला (क्रशर कारोबारी)

0 प्राइवेट स्कूल्स में हर वर्ष सिलेबस बदल दिया जाता है, जिससे अभिभावकों को आर्थिक क्षति होती है। इस व्यवस्था को बदला जाए। सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में अलग से काउण्टर लगाया जाए, जहाँ विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके। बैंक में सर्वर न आने के कारण लोगों को काफी इन्त़जार करना पड़ता है, जिससे नु़कसान भी होता है। इसकी क्षतिपूर्ति बैंक को करनी चाहिए। - दीपक कश्यप

0 महानगर की सड़कें काफी अच्छी हैं, लेकिन पुराने शहर में सड़कों की हालत खस्ता है। इनकी मरम्मत कराई जाए। - योगिता

0 ़जरूरतमन्द व आदिवासी बस्तियों में भी मन की बात हो, ताकि वहाँ रहने वाले लोगों की समस्याओं का भी निराकरण हो सके। - वैशाली पुंशी

0 व्यापारी को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होता है, जबकि सर्वर में ख़्ाराबी के कारण कई बार पोर्टल काम नहीं करता है। इस अव्यवस्था के चलते व्यापारी टैक्स जमा नहीं कर पाता है, तो जुर्माना लगाया जाता है। इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है। - अजय मोदी

0 हर साल सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की जा रही है, जबकि नए-नए ़कानून आने से रीयल एस्टेट कारोबार में मन्दी छाई है। ़जमीन का मोल नहीं मिल रहा है, इसलिए सर्किल रेट बढ़ोत्तरी पर रोक लगाई जाए। - जेपी गुप्ता (सीए)

:::

फोटो : 22 एसएचवाई 6

:::

ऑटो में आई उमा भारती

झाँसी : इलाइट चौराहा के पास एक होटल में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती ने ऑटो से आकर सभी को चौंका दिया। इस सम्बन्ध में जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह आम लोगों की समस्याओं को जानने के लिए अक्सर ऐसा करती हैं।

बीच में बॉक्स

:::

मुलायम ़जमीन से जुड़े नेता : उमा भारती

झाँसी : अपने बयानों से भाजपा को संजीवनी दे रहे मुलायम सिंह अब भाजपा नेताओं की आँख के तारे बन गए हैं। केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती ने आज उनकी शान में कसीदे गढ़े। व्यापारियों से मन की बात करने आई उमा भारती ने पत्रकारों से कहा कि मुलायम सिंह ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। वह ़जमीन से जुड़े नेता हैं। उनसे छोटेपन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सपा की चुनावी तैयारियों को लेकर आए मुलायम के बयान पर भी उमा भारती ने उनका पक्ष लिया। उमा भारती ने कहा कि मुलायम सिंह ने सच्चाई बयाँ की है। उन्होंने कहा कि गठबन्धन का भाजपा को बड़ा फायदा होने वाला है। सपा का वोटर बसपा को वोट नहीं देगा और बसपा का वोटर सपा को। यह वोटर भाजपा को वोट देंगे।

बीच में बॉक्स

:::

कौन सुनेगा हमारे 'मन की बात'

झाँसी : केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती ने आज झाँसी के व्यापारियों के मन की बात जानने के लिए बैठक बुलाई। बैठक में 30 से अधिक व्यापारी शामिल हुए, लेकिन व्यापारी संगठनों के नेता ऩजर नहीं आए। इसे लेकर चर्चाएं चलती रहीं। व्यापारी नेताओं ने इस पर नारा़जगी भी जताई। उन्होंने कहा कि व्यापारी समस्याओं के मकड़जाल में उलझा है, पर उनके मन की बात सुनने को कोई तैयार ही नहीं। इन व्यापारी नेताओं ने 'जागरण' को अपने 'मन की बात' बताई, ताकि सरकार तक पहँुच सके।

'केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती ने सिर्फ भाजपा समर्थित व्यापारियों से वार्ता की, जिन्होंने सच्चाई से परदा नहीं उठाया। व्यापारी ढेरों समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। केन्द्रीय मन्त्री को व्यापारी संगठनों से वार्ता करनी चाहिए थी, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का उचित निराकरण निकाला जा सके।'

0 मुकेश अग्रवाल

अध्यक्ष, सर्राफा व्यापार कमिटि

'केन्द्रीय मन्त्री को खुले मंच पर व्यापारियों से वार्ता करनी चाहिए थी। बैठक में भाजपा समर्थित व्यापारियों को ही बुलाया गया था। उन्हें सूचना भी नहीं दी गई। अगर सही व्यापारी बैठक में बुलाया जाता, तो सही समस्याओं से सरकार अवगत होती।'

0 सन्तोष साहू

महानगर अध्यक्ष, उप्र व्यापार मण्डल

'व्यापारी ढेरों समस्याओं से जूझ रहा है। जीएसटी समेत सरकार की अनेक नीतियों ने व्यापार को तबाह कर दिया है। सरकार अगर वास्तव में व्यापारियों का भला चाहती, तो इस तरह की बैठकों में उन व्यापारियों को बुलाया जाना चाहिए था, जो वास्तविक समस्या को उठा सकें। केन्द्रीय मन्त्री की बैठक में विचारधारा के आधार पर व्यापारी बुलाए गए, इसलिए समस्याएं भी सामने नहीं आई।'

0 अमित बण्टी खटीक, व्यापारी

'प्रान्तीय संगठन से कार्यक्रम में 30 व्यापारियों को शामिल कराने के निर्देश दिए गए थे। इसमें उद्यमी, व्यापारी, छोटे कारोबारियों के सुझाव लिए जाने थे, ताकि लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में उन्हें शामिल किया जा सके। निर्देशों का अनुपालन करते हुए हर क्षेत्र के व्यापारी बैठक में बुलाए गए थे, इसमें भाजपा समर्थित व्यापारी बुलाने का आरोप निराधार है।'

0 नीरज स्वामी, कार्यक्रम संयोजक

बीच में बॉक्स

:::

ये हैं व्यापारियों की मूल समस्याएं

0 मध्य प्रदेश में उद्यमियों को अधिक सुविधाएं मिल रही हैं। उद्योग लगाने के लिए सस्ती ़जमीन, 24 घण्टे बिजली, पानी व सब्सिडि मिल रही है, इसलिए यहाँ का व्यापारी मध्य प्रदेश की ओर पलायन कर रहा है। इसके लिए सरकार को नीति में परिवर्तन करना होगा।

0 उप्र में मण्डी टैक्स अलग से लिया जाता है। इसे जीएसटी में शामिल किया जाना चाहिए।

0 बुन्देलखण्ड के लिए अलग से औद्योगिक पैकेज की माँग लम्बे समय से लम्बित चल रही है, जिसे पूरा किया जाए।

0 झाँसी में ह़जारों विदेशी पर्यटक आते हैं और मध्य प्रदेश चले जाते हैं। प्रदेश सरकार की कोई पर्यटन नीति नहीं है। अगर सरकार प्रयास करे, तो पर्यटन उद्योग बड़े रो़जगार का सृजन कर सकता है।

0 मध्य प्रदेश में वेयर हाउस को सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में इसे लेकर विशेष नीति नहीं है।

0 बिजौली ग्रोथ सेण्टर में पानी नहीं है, जिससे कई बड़े उद्योग यहाँ से पलायन कर गए हैं।

:::

सीएम ने युवाओं के मन की बात सुनी

झाँसी : मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से सीधा सम्वाद किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में बीकेडी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनन्द राजपाल रहे। लखनऊ से 80 स्थानों पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। मुख्यमन्त्री प्रदेश के 2 लाख युवाओं से रू-ब-रू हुए। युवाओं को पर्ची दी गई, जिस पर युवाओं ने सुझाव लिखकर दिए। यह सुझाव भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय भेजे जाएंगे। कार्यक्रम का संयोजन सौरभ वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गिरजा तिवारी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शशांक गुरनानी आदि उपस्थित रहे।

फाइल : राजेश शर्मा

22 फरवरी 2019

समय : 8 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.