Move to Jagran APP

राजनैतिक हमले से पीएम ने किया परहेज

फोटो : 15 बीकेएस 21 ::: झाँसी : विपक्षी दलों पर सीधा प्रहार करने वाले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोद

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 01:02 AM (IST)
राजनैतिक हमले से पीएम ने किया परहेज

फोटो : 15 बीकेएस 21

loksabha election banner

:::

झाँसी : विपक्षी दलों पर सीधा प्रहार करने वाले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजनैतिक बयान से पूरी तरह परहेज किया। न कांग्रेस पर हल्ला बोला, न गठबन्धन को घेरा। यहाँ तक कि पिछले दिनों संसद के अन्तिम सत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिली संजीवनी का भी जिक्र तक नहीं किया।

पिछले कुछ समय से राजनीति का केन्द्र बिन्दु विपक्ष और मोदी बन गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की जनसभा में नरेन्द्र मोदी निशाने पर रहते हैं। वह कभी राफेल सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मोदी को घेरते हैं, तो कभी मोदी को 'जुमलों का प्रधानमन्त्री' कहते हैं। गठबन्धन में शामिल सपा प्रमुख अखिलेश यादव व बसपा प्रमुख मायावती के निशाने पर भी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी रहते हैं। उधर, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के तरकश के तीर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी व गठबन्धन पर चलते रहते हैं। झाँसी की भोजला मण्डी में आयोजित 'सीधा सम्वाद' सभा का तानाबाना भी राजनैतिक बयानबाजी के लिए बुना गया था, लेकिन रैली से एक दिन पहले कश्मीर के पुलगामा में हुए आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने से कार्यक्रम की रूपरेखा बदल गई। हादसे ने पूरे देश को उद्वेलित कर दिया। सभी की जुबान पर पाकिस्तान से बदला लेने की आवा़ज है। हमले ने सरकार को भी स्तब्ध कर दिया, जिसके भाव प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर सा़फ ऩजर आए और भाषण में भी। लगभग 32 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमन्त्री ने कोई राजनैतिक बयान नहीं दिया। विपक्षी दल पर सीधे हमले से भी प्रधानमन्त्री बचते रहे। हालाँकि इशारों-इशारों में उन्होंने पिछली सरकारों को घेरने की कोशिश जरूर की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भारत के भाग्य की दिशा बदली है। भारत को 30 साल बाद मजबूत सरकार दी, जिसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका सबसे अहम रही। मजबूत सरकार का मतलब अब सभी लोग जान गए हैं। ऐसी सरकार, जो कड़े ़फैसले ले सकती है, तो विश्व में भारत का गौरव बढ़ा सकती है। ऐसे बयानों से कांग्रेस को कठघरे में खड़े करने वाले मोदी ने सपा, बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि केन्द्र ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। 2 साल पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तो मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास योजनाओं को गति मिली। मनरेगा, स्कॉलरशिप, पेंशन समेत तमाम योजनाओं की धनराशि सीधे खाते में पहुँचने का हवाला देते हुए प्रधानमन्त्री ने इशारों में प्रदेश की पिछली सरकार पर तंज कसा। कहा कि इस व्यवस्था से लीकेज बन्द हुए और देश का 1 लाख करोड़ रुपया बचा, जो पहले दलाल और बिचौलिए खा जाते थे। उन्होंने कहा कि लूट करने वालों के बीच मोदी दीवार बन गया है।

उमा भारती का किया अभिनन्दन

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मन्त्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती का अभिनन्दन भी किया। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड की छोटी-छोटी ़जरूरतों के लिए उमा भारती सरकार के हर विभाग में जाती हैं और योजनाएं लागू करने को विवश कर देती हैं। सांसद के रूप में वह अपनी ़िजम्मेदारी बेहतर ढंग से निभा रही हैं।

सूना रहा सांस्कृतिक मंच

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की सभा में 20 ह़जार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना था, इसलिए कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया गया था। परन्तु पुलगामा हादसे ने रैली का स्वरूप बदल दिया। मंच से फूलों को हटाया गया, तो जनता का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया सांस्कृतिक मंच भी सूना ही रहा। कलाकार कार्यक्रम में पहुँच गए, लेकिन उन्हें प्रस्तुतियाँ नहीं देने दी गई।

फाइल : राजेश शर्मा

15 फरवरी 2019

समय : 7.45 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.