कर्मचारियों ने साहब से निकलवाया दीपावली गिफ्ट
0 सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने किया हो-हल्ला, पोल खुलने के बाद बनी सूची झाँसी : दीपावली पर अधीनस
0 सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने किया हो-हल्ला, पोल खुलने के बाद बनी सूची
झाँसी : दीपावली पर अधीनस्थ कर्मचारियों को ईनाम व उपहार देने के लिए सिंचाई विभाग में हुआ चन्दा चर्चाओं में आ गया है। यह पैसा कर्मचारियों के बीच बाँटा जाना था, लेकिन एक साहब पूरा माल डकार गए। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने जब साहब का घेराव किया, तो कर्मचारियों की सूची बनाई गई। बुधवार को कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट दे दिया गया।
सिंचाई विभाग में हर वर्ष दीपावली पर अधीनस्थ कर्मचारियों को उपहार देने के लिए चन्दा इकट्ठा किया जाता है। यह धनराशि सिर्फ अभियन्ता स्तर के अधिकारी ही जुटाते हैं, जिससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार व मिठाई दी जाती है। बताया गया कि सिंचाई विभाग के एक खण्ड में इस बार भी अवर अभियन्ता व सहायक अभियन्ताओं ने धनराशि एकत्र की और साहब को दे दी। दीपावली का अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार को दफ्तर खुले, तो कर्मचारी गिफ्ट और मिठाई का इन्त़जार करने लगे। पहला दिन निकलने के बाद भी जब किसी अफसर ने नहीं बुलाया, तो मंगलवार को इसकी सुगबुगाहट ते़ज हो गई। कुछ कर्मचारियों ने सहायक अभियन्ताओं से बात की, तो उन्होंने चन्दा एकत्र कर साहब को देने की बात कही। इस पर कर्मचारी इकट्ठा होकर साहब के कक्ष में पहुँच गए। पहले तो साहब ने चन्दा किए जाने से ही इन्कार किया, लेकिन कर्मचारी बिफरने लगे, तो साहब ने सभी कर्मचारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए और गिफ्ट बाँटने की ़िजम्मेदारी एक अफसर को सौंपी। बुधवार की सुबह साहब द्वारा तय अधिकारी ने अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच दीवाली का उपहार वितरित कर दिया।
फोटो : 13 बीकेएस 9
:::
स्वच्छता के लिए एक मंच पर आए धर्मगुरु
0 शहरवासियों से माँगा सहयोग
झाँसी : स़फाई व्यवस्था में तब तक सुधार नहीं हो सकता है, जब तक सम्बन्धित शहर के लोग इसमें सहयोग न करें। इसको लेकर महानगर के सभी धर्मो के गुरु एक मंच पर आ गए, अब बारी शहरवासियों की है। वो भी आगे आएं और अपने शहर को स्वच्छ बनाकर अपना, अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर गन्दगी से पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दूर भगाएं।
नगर निगम में बीते रो़ज स्वच्छता रैली व स्वच्छता वॉर्ड प्रतिस्पर्धा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 से पहले 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर के बीच आयोजित होने वाले स्वच्छ वॉर्ड प्रतिस्पर्धा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सर्वेक्षण में झाँसी महानगर को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था। इस बार महानगर को अव्वल बनाने के लिए नागरिकों, व्यापारियों को एकजुट होकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित होने वाली स्वच्छता महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने तथा स्वच्छता वॉर्ड प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। महानगर धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक, मोहम्मद हासिम, मोहम्मद कामिल, ज्ञानी महेन्द्र सिंह, फादर जॉन स्टीफन के साथ अन्य धर्मगुरुओं ने धर्मस्थलों से स्वच्छता का सन्देश देने की बात कही, तो व्यापारी नेता संजय पटवारी, अशोक जैन, पुरुषोत्तम स्वामी, ़िजला जन कल्याण महासमिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी, नागरिक सुरक्षा संगठन आदि के पदाधिकारी इस अभियान को लेकर आगे आ गए हैं।
फाइल : राजेश, इरशाद
14 नवम्बर 2018
समय : 9 बजे