Move to Jagran APP

घर-घर जाकर मतदाता बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : विद्यासागर सोनकर

फोटो : 21 बीके 33 ---- 0 भाजपा प्रदेश महामन्त्री ने पदाधिकारियों की बैठक में की समीक्षा झाँसी

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:25 AM (IST)
घर-घर जाकर मतदाता बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : विद्यासागर सोनकर

फोटो : 21 बीके 33

loksabha election banner

----

0 भाजपा प्रदेश महामन्त्री ने पदाधिकारियों की बैठक में की समीक्षा

झाँसी : भाजपा के प्रदेश महामन्त्री एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी पात्र लोगों को मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया है और राजनैतिक दलों से शुद्ध मतदाता सूची में सहयोग करने को कहा है। इस अभियान में हिस्सेदारी करते हुए भाजपा 21 से 24 सितम्बर तक अभियान चलाकर घर-घर मतदाता बनाएगी। इसके लिए प्रत्येक घर में एक किट दी जाएगी, जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 व अन्य फॉर्म दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी भी घर-घर जाएंगे। इसके अलावा विशेष अभियान तिथि पर रविवार को भाजपा का कार्यकर्ता भी बूथ पर रहेंगे और बीएलओ की मदद करेंगे। सभी जि़लाध्यक्षों से जल्द बीएलए (बूथ लेविल एजेण्ट) की सूची देने को कहा है, जो आगामी लोकसभा चुनाव तक अपने बूथ पर बीएलओ के साथ कार्य करेंगे। इसके अलावा जि़ला, विधानसभा, मण्डल स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है तथा सदस्यता अभियान के लिए बनाए गए सदस्यता प्रभारी भी इस अभियान में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मोहल्ले के मोहल्ले मतदाता सूची से गायब हो जाते हैं। इसीलिए भाजपा संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में भागीदारी कर रहा है, जिससे कोई मतदाता छूट न पाए तथा फर्जी मतदाता सूची से बाहर हों। पत्रकार वार्ता में विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, विधायक जवाहर लाल राजपूत, मेयर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, पूर्व मन्त्री रविन्द्र शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रंगीऋषि, आदि उपस्थित रहे। इसके बाद भाजपा प्रदेश महामन्त्री ने भाजपा, महिला मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक कर 21 से 24 सितम्बर तक चलने वाले अभियान में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने घर-घर जाकर बीएलओ के साथ मिलकर सभी को मतदाता बनाने तथा मृतक व स्थानान्तरित लोगों के नाम हटाने की कार्यवाही कराने को कहा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिजा तिवारी, महानगर महामन्त्री मुकेश मिश्रा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष परमजीत सिंह (मन्नी), संजीव अग्रवाल लाला, धीरज गोस्वामी, मनमोहन गेड़ा, सुमन पुरोहित, सावित्री कुशवाहा, कुसुम कुशवाहा, नीता अवस्थी, प्रमिला झा आदि उपस्थित रहे।

-भाजपा महानगर कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा के जि़लाध्यक्ष अनूप करौसिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी रहे। इसमें संगठन कार्य पर चर्चा हुई। संचालन जि़ला महामन्त्री शैलेन्द्र वर्मा व आभार अनुराग अहिरवार ने व्यक्त किया।

जीवन मूल्यों की शिक्षा में जोड़----

-----

-मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत आज अपरान्ह अपने भतीजे डॉ. मयंक लिटोरिया के आवास पर पहुँचे। आवास पर डॉ. कविता लिटोरिया व डॉ. सन्ध्या लिटोरिया ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. राहुल लिटौरिया, राम प्रकाश पुरोहित एड. व मनोज मिश्रा भी साथ में रहे। एक अन्य कार्यक्रम में गायत्री मन्दिर में स्वागत किया गया। उन्होंने बालिका खिलाड़ी लगन लाक्षाकार का अभिनन्दन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिभाशाली तैराकों का अभिनन्दन किया। अध्यक्षता दीनदयाल मिश्रा ने की। मज़हर अली ने तैराकी में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की।

बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को दिया धरना

झाँसी : बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर आज बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। विकास सेना के अध्यक्ष टीटू कपूर ने कहा कि बगैर राज्य बने बुन्देलखण्ड का विकास सम्भव नहीं है। केन्द्र सरकार को अपने वचन का पालन करना चाहिए। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिया। धरना में जि़ला कमाण्डेण्ट जितेन्द्र भदौरिया, मण्डल प्रमुख जगमोहन बड़ोनिया, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बाबूलाल तिवारी, सत्याग्रह संयोजक भानु सहाय आदि उपस्थित रहे। दिनेश भार्गव ने संचालन व रघुराज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

12 दिन बाद फिर बदला मौसम

0 दिन में कई बार हुई जोरदार बरसात

झाँसी : महानगर में लगभग 12 दिन बाद फिर मौसम ने आज पलटी खायी। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पड़ रही तीखी गर्मी, उमस व धूप से राहत मिली। आज सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह बादलों के बीच रिमझिम बरसात शुरू हुई, लेकिन दोपहर होते-होते यह यह तेज बरसात में बदल गयी। यह सिलसिला फिर शाम को शुरु हुआ, जो रात तक चलता रहा। इससे मौसम में ठण्डक बढ़ गयी। अगले एक-दो दिन भी बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बरसात होने की सम्भावना है।

श्रद्धांजलि

झाँसी : आयकर अधिवक्ता संघ की बैठक में विजय शर्मा एड. की माँ शान्ति देवी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

-गहोई परिवार, झाँसी की बैठक में आदित्य नगरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

फाइल-रघुवीर शर्मा

समय-12.00

21 सितम्बर 18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.