18 दिन चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
0 सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर की जाएगी साफ-सफाई झाँसी : राष्ट्रपिता महात्मा ग
0 सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर की जाएगी साफ-सफाई
झाँसी : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के स्वच्छता के सपने को साकार करने के लिए अगले 18 दिन 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा, तो अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगाई जाएगी।
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता का शंखनाद किया था, जिसके बाद इसे अभियान के रूप में चलाया गया। 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती तक उत्तर प्रदेश को खुले में शौच मुक्त करने लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए घर-घर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। अभियान को शिखर पर ले जाने के लिए शासन ने अगले 18 दिन तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत साफ-सफाई के अलावा नुक्कड़ नाटक, रैली, स्वच्छता रथ, पैदल यात्रा आदि निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा।
फोटो : 14 एसएचवाइ 25
आश्वासन पर टला आन्दोलन
0 जल संस्थान कर्मियों ने किया प्रदर्शन
0 बिलिंग व्यवस्था रखी गई सुचारू
झाँसी : तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज जल संस्थान कर्मचारियों ने एक माह का वेतन मिलने के बाद भी आज धरना दिया। महाप्रबन्धक द्वारा जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों ने आन्दोलन वापस ले लिया। हालाँकि बिलिंग व्यवस्था आज सुचारू रखी गई।
3 माह से वेतन न मिलने से नाराज जल संस्थान कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। गुरुवार को उन्होंने बिलिंग कार्य भी ठप कर दिया। शाम तक कर्मचारियों को एक माह का वेतन दे दिया गया, लेकिन कर्मचारी पूरा वेतन न मिलने तक आन्दोलन पर रहने की जिद पर अड़े रहे। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी धरने पर बैठ गए, लेकिन जनता की समस्या को देखते हुए उन्होंने बिल व्यवस्था बहाल कर दी। महाप्रबन्धक ने कर्मचारियों को जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने आन्दोलन वापस ले लिया। इस अवसर पर पूरन प्रजापति, प्रेमनारायण गोस्वामी, राजेश, संजीव साहू, गौरीशंकर, साधना तिवारी, रामकुमार यादव, रिचा मिश्रा, सावित्री, जमुना, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
अवैध ़कब्जे की सूची से चहेतों के नाम गायब
झाँसी : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के ़िजलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा के नेतृत्व में अधिशासी अभियन्ता बेतवा प्रखण्ड को शिकायती पत्र सौंपा गया। उन्होंने बताया कि सहायक अभियन्ता द्वारा विभागीय भूमि पर अवैध ़कब्जा करने वालों की सूची में भेदभाव किया है। चहेते कर्मचारियों के नाम सूची में शामिल नहीं किए। उन्होंने सूची में सभी के नाम शामिल न करने पर 19 सितम्बर को मुख्यमन्त्री से शिकायत करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर चुनमुन, फजल, भोगी लाल, प्रकाश, महीपत, रियाज, करण आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली जीत का जश्न मनाया
झाँसी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के साथ तीन पदों पर मिली जीत का जश्न मनाया। इलाइट चौराहा पर ढोल-नगाड़े बजाकर मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव कराने की माँग भी की। इस अवसर पर प्रदेश मन्त्री प्रवीण लखेरा, संगठन मन्त्री अजय यादव, मनेन्द्र गौर, प्रियांशु पटैरिया, अजय शुक्ला, सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
फोटो : स्कैन
प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
झाँसी : नागरिक सुरक्षा संगठन सिविल लाइन द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। मुख्य अतिथि नगर मैजिस्ट्रेट रामप्रकाश रहे, जबकि अध्यक्षता बालकिशन कुशवाहा ने की। प्रभारी उप नियन्त्रक मनोज वर्मा ने फायर एवं प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। पियूष शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
फाइल : 4 : राजेश शर्मा
14 सितम्बर 2018
समय : 9 बजे