Move to Jagran APP

सरकार के खिलाफ लड़ना होगा युवाओं को

जागरण संवाददाता जौनपुर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कह

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:12 AM (IST)
सरकार के खिलाफ लड़ना होगा युवाओं को
सरकार के खिलाफ लड़ना होगा युवाओं को

जागरण संवाददाता, जौनपुर : उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जिस तरह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस सरकार ने करोड़ों रोजगार देने का वादा किया था आज वही संविदा पर रोजगार देने की बात कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करते हैं। हम युवाओं को तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ना होगा।

loksabha election banner

यह बातें उन्होंने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चट्टी चौराहे पर बाजारों में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा, जिससे 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने, क्योंकि कांग्रेस में ही युवाओं का भविष्य है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के महामंत्री व जौनपुर के प्रभारी खुर्शीद खान ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि मल्हनी विधानसभा का उपचुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी, इसमें युवाओं की भागीदारी रहेगी। हम बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करके चुनाव लड़ेंगे। इसके पूर्व उनके आगमन पर नगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह के नेतृत्व में जेसीज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडेय का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह, मोहम्मद साजिद, ऋषिकेश सिंह, सूरज सिंह, विनीत दुबे, आशुतोष सिंह, सुनील पटेल, अदनान खान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.