युवक ने खाया कीटनाशक
बक्शा थाना के कुल्हनामऊ गांव में रविवार को दोपहर पारिवारिक कलह से आजिज आकर युवक ने सल्फास खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 06:52 PM (IST)
जासं, जौनपुर: बक्शा थाना के कुल्हनामऊ गांव में रविवार को दोपहर पारिवारिक कलह से आजिज आकर युवक ने कीटनाशक खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। गांव निवासी गोपाल यादव घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर होने वाली कहासुनी से क्षुब्ध था। रविवार को फिर विवाद होने पर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन अस्पताल ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें