तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
नेवढि़या पुलिस ने सोमवार को एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार दोपहर में हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 07:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मड़ियाहूं (जौनपुर) : नेवढि़या पुलिस ने सोमवार को एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार दोपहर में हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। जवंसीपुर में जमालपुर पुल के पास संदिग्ध स्थिति में खड़ा युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा व एक कारतूस मिला। आरोपित हिमांशु सिंह निवासी अटरिया का आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें