जौनपुर में शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे बाद टावर पर ही हुआ सिंदूरदान
जौनपुर के बरसठी में एक युवती नेहा गौतम शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। चार घंटे चले ...और पढ़ें

जौनपुर में शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती टावर पर ही हुई प्रेमी से शादी।
HighLights
नेहा गौतम शादी की जिद पर जौनपुर टावर पर चढ़ी।
प्रेमी अभिजीत गौतम से टावर पर ही हुआ सिंदूरदान।
चार घंटे बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी, भीड़ उमड़ी।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। बरसठी के बारीगांव में रविवार सुबह नेहा गौतम प्रेमी से शादी की जिद पर गांव स्थित मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब छह बजे टावर पर चढ़ी युवती अपने प्रेमी अभिजीत गौतम से शादी करने की मांग करने लगी।
जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड के जवान भी आ गए। करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद सुबह लगभग 10:30 बजे युवती के प्रेमी अभिजीत गौतम को टावर पर बुलाया गया।
इसके बाद टावर पर ही दोनों का सिंदूरदान कराया गया। शादी की रस्म पूरी होने के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ सुरक्षित नीचे उतर आई। नेहा मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़इयागांव के बसेरवा गांव की निवासी है।
वह पिछले तीन महीने से अपने ननिहाल महुआरी गांव में श्रीनंद के यहां रह रही थी। अभिजीत गौतम युवती के ही गांव बड़इयागांव के बसेरवा गांव का निवासी है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। इस घटना को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।