विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में भूमि विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुल‍िस मौके पर

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:33 PM (IST)

जौनपुर के मैनुद्दीनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर 37 वर्षीय राकेश कुमार गौतम की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर ...और पढ़ें

जौनपुर में भूमि विवाद ने ली जान, युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

जौनपुर में भूमि विवाद ने ली जान, युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

HighLights

  1. जौनपुर में भूमि विवाद में युवक की हत्या।

  2. राकेश कुमार गौतम को लाठी-डंडों से पीटा गया।

  3. गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात किया गया।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में घर के सामने दरवाजे पर ही 37 वर्षीय राकेश कुमार गौतम को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

ग्राम समाज की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर एक बार मंगलवार को फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। राकेश कुमार गौतम की चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।