विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले, उपाधि और नामांकन अनुभाग में भी नई तैनाती

By Khalid Shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 04:49 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल सात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल सात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले।

HighLights

  1. सात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।

  2. प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने का उद्देश्य।

  3. कुलपति के आदेश पर स्थानांतरण तत्काल प्रभावी।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुलपति प्रो.राकेश कुमार सिंह के आदेश पर जारी कार्यालय आदेश के तहत कर्मचारियों को अलग-अलग अनुभागों और विभागों में स्थानांतरित किया गया है। यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रज्जू भैया संस्थान में तैनात कनिष्ठ सहायक निशा श्रीवास्तव को उपाधि अनुभाग भेजा गया है।जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की कनिष्ठ सहायक गीता पंत को नामांकन अनुभाग और शैक्षणिक अनुभाग के कनिष्ठ सहायक दिलगीर हसन को जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में प्रशासन अनुभाग की परिचर प्रियंका सिंह को उपाधि अनुभाग, कनिष्ठ सहायक श्वेक्षा सिंह को अभिलेख कक्ष भेजा गया है। कुलसचिव कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक सर्वेश कुमार यादव को तकनीकी सेल और प्रशासन अनुभाग के कनिष्ठ सहायक शहनवाज हुसैन को रज्जू भैया संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में स्थानांतरित किया गया है।आदेश में सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर यथाशीघ्र कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।