रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली को लेकर महिला आयोग सख्त
जागरण संवाददाता जौनपुर हाथरस की घटना की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर शासन की ओर से
जागरण संवाददाता, जौनपुर : हाथरस की घटना की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर शासन की ओर से न सिर्फ सख्ती बढ़ा दी गई है, बल्कि राज्य महिला आयोग भी इस पर गंभीर हो गया है। गत मंगलवार को मीरगंज के एक गांव में शौच के लिए जा रही किशोरी से दुष्कर्म के मामले को आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। आयोग की ओर से पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा है। किशोरी से भोर में उस वक्त दुष्कर्म किया गया था, जब वह शौच के लिए जा रही थी। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सुबह के मामले में पुलिस ने देरशाम में मुकदमा दर्ज किया। शिकायतों पर नहीं दिखाई जा रही सक्रियता
नगर कोतवाली क्षेत्र में बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की तहरीर पर पुलिस ने एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि किशोरी को शुक्रवार को अगवा कर बंधक बनाया गया। उसके बाद उससे दुष्कर्म किया गया। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया, लेकिन आरोपित को अभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
.....
दुष्कर्म जैसे मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता बरतनी होगी। दुराचारियों में डर कायम करने के लिहाज से त्वरित व कठोर कार्रवाई बेहद जरूरी है।
-शशि मौर्या, सदस्य राज्य महिला आयोग।