Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण से ही महिलाएं होंगी स्वावलंबी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : बक्शा विकास खंड के प्राणपट्टी लेदुका गांव स्थित सर्वोदय महिला महाविद्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Dec 2017 11:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2017 11:09 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण से ही महिलाएं होंगी स्वावलंबी
नारी सशक्तीकरण से ही महिलाएं होंगी स्वावलंबी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : बक्शा विकास खंड के प्राणपट्टी लेदुका गांव स्थित सर्वोदय महिला महाविद्यालय में बुधवार को नारी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह दिवस मनाया गया। सीओ बदलापुर विनय द्विवेदी ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के बिना महिलाओं में स्वालंबन नहीं आ सकता।

loksabha election banner

विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रधानगण जगदीश चंद्र पांडेय, विजय बहादुर यादव, राजेश ¨सह, सुनील चौहान, अनिल यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, नन्हकू राम यादव, जयराम पाल, केशव प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

मछलीशहर में प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने हमराहियों के साथ नगर के मडि़याहूं चौराहा व जंघई तिराहा पर नारी सुरक्षा व सशक्तीकरण जागरुकता सप्ताह के तहत बैनर लगवाया। सुरेरी क्षेत्र के नूरपुर गांव स्थित पन्नालाल गुप्त इंटरमीडिएट कालेज में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने कहा महिलाएं जागरूक होंगी तो दो परिवारों को जागरूक करेंगी।

सीओ मड़ियाहूं राम भवन यादव ने कहा कि पुलिस हमेशा आपके साथ हैं। थानाध्यक्ष सुरेरी विनोद यादव, विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र गुप्त ने भी संबोधित किया। संचालन सुभाष चंद्र गुप्त ने किया। महिला समाख्या के द्वारा सोंधी खंड विकास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रमाशंकर ¨सह तथा विशिष्ट अतिथि बाल अधिकार मंच की स्टेट को-आर्डिनेटर सोहाली एवं महिला समाख्या की जिला प्रोग्राम समंवयक रजनी ¨सह रही। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें जय किसान इंटर कालेज की नेहा प्रथम, रूबी द्वितीय तथा ¨पकी तृतीय स्थान पर रही। संचालन उषा शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत श्रीवास्तव, रेनू, उषा देवी, वीरेंद्र कुमार, सुशीला आदि उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.