महिलाएं मशरूम उत्पादन कर बनें स्वावलंबी: सीडीओ
जागरण संवाददाता नौपेड़वा (जौनपुर) महिलाएं मशरूम उत्पादन कर स्वावलंबी बनकर अन्य महिलाओं क
जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): महिलाएं मशरूम उत्पादन कर स्वावलंबी बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकती हैं। यह बात शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बक्शा विकास खंड के नरी गांव में आयोजित कार्यक्रम मेंमुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने कही। समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ मशरूम की मांग बढ़ी है। ऐसे में उत्पादन बढ़ाकर आय को बढ़ाया जा सकता है। समूह की अध्यक्ष साधना देवी व समूह की महिलाओं से जानकारी ली। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने साधना के घर तक सड़क, बिजली कनेक्शन तथा अतिरिक्त शौचालय बनवाने का मातहतों को निर्देशित किया।
विशिष्ट अतिथि उपायुक्त एनआरएलएम ओम प्रकाश यादव ने महिला स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने की बात कही। आभार प्रधान चंचल सिंह ने जताया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कनौजिया, रेखा देवी, अनन्ता देवी, जितेंद्र कुमार, डा. प्रदीप कुमार व लालसाहब यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।