पुलिस लाइन परिसर में शिशु पालना गृह का शुभारंभ
अब महिला पुलिसकर्मी अपने कलेजे के टुकडे़ की देखरेख की चिता से मुक्त होकर ड्यूटी कर सकेंगी। जिला पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन परिसर में शिशु पालना गृह स्थापित कर नेक पहल की है। इसका उद्घाटन शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की पत्नी बाल मनोवैज्ञानिक डा. अंजना शर्मा ने किया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: अब महिला पुलिसकर्मी अपने कलेजे के टुकड़े की देखरेख की चिता से मुक्त होकर ड्यूटी कर सकेंगी। जिला पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन परिसर में शिशु पालना गृह स्थापित कर नेक पहल की है। इसका उद्घाटन शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की पत्नी बाल मनोवैज्ञानिक डा.अंजना शर्मा ने किया।
शुभारंभ के बाद एसपी अशोक कुमार व उनकी पत्नी डा. अंजना शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बच्चों को गिफ्ट व टाफियां बांटीं। मालूम हो कि शिशु पालना गृह में चारों तरफ कैमरे लगाए गए हैं। एक प्राइवेट आया के अलावा बच्चों की देखरेख के लिए एक महिला कांस्टेबल की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। ड्यूटी पर जाने से पहले महिला पुलिसकर्मी अपने लाल को पालने में खेलने के लिए छोड़कर चली जाएंगी। फिर जहां भी ड्यूटी कर रही होंगी वहीं से मोबाइल फोन से आनलाइन खेलते हुए अपने लाल को देखकर ममता की प्यास भी बुझा सकेंगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजत पाल राव आदि मौजूद रहे।