जौनपुर में नए मतदाताओं को जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान, नए मतदाताओं को जोड़ने गांव-गांव चलेगा विशेष अभियान
जौनपुर के शाहगंज में प्रशासन ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए अभियान तेज किया है। 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष पुनरीक्षण में 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़ सकेंगे।

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए अभियान तेज किया है।
HighLights
शाहगंज में नए मतदाता जोड़ने का अभियान तेज।
16 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण चलेगा।
1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष वाले युवा पात्र।
जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तहसील सभागार में कोटेदारों, पंचायत सहायकों व स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम अंकुर वर्मा ने की।
एसडीएम ने बताया कि 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने पंचायत सहायकों को घर-घर जाकर पात्र युवाओं को जागरूक करने और बीएलओ के माध्यम से अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए। कोटेदारों व स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से भी अभियान का प्रचार-प्रसार करने की अपील की।