Move to Jagran APP

विलेज कलेक्टर घर-घर जाकर दान मांगेंगे 43.72 लाख ईंटें

जिले के आला अधिकारियों का फरमान विलेज कलेक्टरों (ग्राम पंचायत सचिवों) के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। इन्हें एक पखवाड़े के भीतर अपने-अपने तैनाती के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से दान में 4372500 ईंट जुटाने का आदेश जारी किया गया है। इन ईंटों से उन जगहों पर ट्री-गार्ड बनाकर पौधों की सुरक्षा की जाएगी जिनकी देखरेख नहीं हो पा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:08 AM (IST)
विलेज कलेक्टर घर-घर जाकर दान मांगेंगे 43.72 लाख ईंटें
विलेज कलेक्टर घर-घर जाकर दान मांगेंगे 43.72 लाख ईंटें

रमेश सोनी, जौनपुर: जिले के आला अधिकारियों का फरमान विलेज कलेक्टरों (ग्राम पंचायत सचिवों) के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। इन्हें एक पखवाड़े के भीतर अपने-अपने तैनाती के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से दान में 43,72,500 ईंट जुटाने का आदेश जारी किया गया है। इन ईंटों से उन जगहों पर ट्री-गार्ड बनाकर पौधों की सुरक्षा की जाएगी, जिनकी देखरेख नहीं हो पा रही है।

loksabha election banner

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पहले इस बारे में मौखिक आदेश दिए थे। अमल शुरू न होने पर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया। इसके बाद खंड विकास अधिकारियों ने मातहत विलेज कलेक्टरों को फरमान सुना दिया है। इसमें कहा गया है कि हर ग्राम पंचायत विकास सचिव घर-घर जाकर दान में ग्रामीणों से कम से कम दो हजार ईंट जुटाकर ईंट बैंक की स्थापना करे। उसी से ट्री-गार्ड बनवाएं। दान ऐच्छिक होता है, लेकिन यहां ईंट जुटाने का सख्त फरमान ग्राम पंचायत सचिवों के लिए मानसिक परेशानी व पीड़ा का सबब बन गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.