Move to Jagran APP

विजय सिंह अध्यक्ष व अनिल साहू महासचिव चयनित

मां दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति के आम सभा की बैठक रविवार को प्रधान कार्यालय नवदुर्गा मंदिर सद् भावना पुल पर मोतीलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए महासमिति के अध्यक्ष पद पर विजय सिंह बागी व महासचिव पद पर अनिल साहू का चयन किया गया। इसमें आगामी 29 सितंबर से प्रारंभ होने वाले मां दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 07:18 PM (IST)
विजय सिंह अध्यक्ष व अनिल साहू महासचिव चयनित
विजय सिंह अध्यक्ष व अनिल साहू महासचिव चयनित

जागरण संवाददाता, जौनपुर : मां दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति के आम सभा की बैठक रविवार को प्रधान कार्यालय नवदुर्गा मंदिर सछ्वावना पुल पर मोतीलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए महासमिति के अध्यक्ष पद पर विजय सिंह बागी व महासचिव पद पर अनिल साहू का चयन किया गया। इसमें आगामी 29 सितंबर से प्रारंभ होने वाले मां दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

loksabha election banner

बैठक में संरक्षक मंडल के स्थाई सदस्यों ने सर्वसम्मति से संरक्षक के रिक्त दो अन्य पदों पर पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह व अतुल गोपाल मिश्र का चयन किया गया। जिसका सभी सदस्यों ने मां के जयकारे के साथ स्वागत व अनुमोदन किया। वहीं सत्र 2019-20, 2020-21 के दो वर्षीय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष व महासचिव के चयन मंडल के स्थायी सदस्य संरक्षकगण इंद्रभान सिंह इंदू, सूर्यप्रकाश जायसवाल, शोभनाथ आर्य, विनोद कुमार जायसवाल, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी ने विचार व्यक्त करते हुए नए अध्यक्ष व महासचिव के नाम की घोषणा की। नए अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी पूजन समितियों को आश्वस्त किया कि पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह ने नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर राधेकृष्ण ओझा, उमेशचंद्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, दीप जायसवाल, विनोद कुमार यादव, घनश्याम साहू, लालजी यादव, रत्नेश सिंह, विजय गुप्ता, शनि जायसवाल, पुनीत पंकज, डा.विजय रघुवंशी आदि मौजूद रहे। संचालन मनीषदेव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.