रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
जिला अपराध निरोधक कमेटी सरायख्वाजा द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में मल्हनी बाजार में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
जासं, मल्हनी (जौनपुर): जिला अपराध निरोधक कमेटी सरायख्वाजा द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में मल्हनी बाजार में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राजबली यादव ने कहा कि आगामी 12 मई को मतदान फीसद बढ़ाने के लिए संगठन की तरफ से लगातर कार्यक्रम किए जा रहे है। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता गतिमान है। जिसका अनुपालन करना व मतदान में प्रतिभाग करना प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है। राष्ट्रीय युवा मोर्चा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कृष्ण यादव ने कहा कि युवा मतदान में महती भूमिका निभाते है।
संचालन डा.अतुल प्रकाश यादव व आभार संरक्षक प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष मंगरू राम मौर्य ने व्यक्त किया।