विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के आयोजन में बोले कुलपति - 'संविधान की भावना को आचरण में उतारें विद्यार्थी'

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 05:32 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने और संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा, विद्यार्थी संविधान की भावना को आचरण में उतारें।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा, विद्यार्थी संविधान की भावना को आचरण में उतारें।

HighLights

  1. संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है।

  2. विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी समझ हो।

  3. युवा संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में उतारकर सशक्त लोकतंत्र बनाएं।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी समझ होनी चाहिए। समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में उतारकर युवा सशक्त, संवेदनशील और जवाबदेह लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहीं।

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में विशेष आयोजन किया गया। कुलपति ने संविधान की मूल प्रति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक जीवन की आधारशिला है।

युवा पीढ़ी को इसकी भावना को समझने के साथ उसे अपने आचरण में भी उतारना होगा।कुलपति ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए संविधान, नागरिक अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि भविष्य में उन्हें समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

दंतोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल राय और डॉ. राजित राम सोनकर ने विद्यार्थियों को संविधान की मूल प्रति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने प्रस्तावना, संविधान के मूल ढांचे और स्वतंत्रता के बाद हुए संवैधानिक संशोधनों की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की पृष्ठभूमि और उसके लोकतांत्रिक महत्व से भी अवगत कराया।कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. इंद्रेश कुमार सहित शिक्षक और पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।