Move to Jagran APP

निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद

जागरण संवाददाता, जौनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 11:28 PM (IST)
निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद
निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद

जागरण संवाददाता, जौनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों की कुर्बानियों को याद किया। नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाल कर देश भक्ति की अलख जगाई गई।

loksabha election banner

नगर के मोहल्ला सब्जीमंडी स्थित शहीद भगत ¨सह पार्क से सांसद डा.केपी ¨सह व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज, जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचकर समाप्त हुई। शहीद स्तंभ पर सांसद, जिलाध्यक्ष के साथ ही पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप ¨सह, बांकेलाल सोनकर, राम¨सह मौर्य,सुधांशु ¨सह, विनय ¨सह, शशि मौर्य, सुशील मिश्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

भाजपा सुजानगंज मंडल अध्यक्ष बृजेश ¨सह, उपाध्यक्ष रत्नेश जायसवाल के नेतृत्व में बरईपार, सुजानगंज, बेलवार आदि बाजारों में तिरंगा यात्रा निकली। इसमें रमाशंकर ¨सह, यशपाल ¨सह, सतीश दुबे, जमुना तिवारी, मनोज उपाध्याय आदि शामिल रहे।

थानागद्दी क्षेत्र के पराऊगंज बाजार से कुटीर चक्के तक मंडल अध्यक्ष अनिल पांडेय, अजयेंद्र दुबे, रमेश ¨सह, राजेश ¨सह, धनंजय ¨सह, आदर्श चौबे, माधवानंद शुक्ला की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.