जौनपुर में दूल्हे के रथ से कुचलकर रोड लाइट लेकर चल रहे दो मजदूरों की मौत
जौनपुर के मोहम्मदपुर मड़ैया गांव में एक शादी समारोह के दौरान द्वारचार में दूल्हे के रथ से कुचलकर दो मजदूरों की मौत हो गई। ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद रथ चालक फरार हो गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर रथ जब्त कर लिया है।

रथ की चपेट में आने से रोड लाइट लेकर चल रहे दो मजदूरों की मौत।
HighLights
जौनपुर में दूल्हे के रथ से कुचलकर दो मजदूरों की मौत।
द्वारचार के दौरान ढलान पर हुआ दर्दनाक हादसा।
रथ चालक ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाकर फरार।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मड़ैया गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में द्वारचार के दौरान हाइवे से नीचे ढलान पर उतर रहे दूल्हे के रथ से कुचलकर रोड लाइट लेकर चल रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाने की वजह से यह हादसा हुआ।
बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया लेदुका निवासी वैभव यादव की बारात मडैया आई हुई थी। रात में जलपान के बाद करीब पौने 11 बजे द्वारचार के लिए निकली थी। नौपेड़वा बाजार के उत्तर राष्ट्रीय राज्यमार्ग से नीचे म्यूजुक सिस्टम उतरते समय ढलान पर था। रथ का चालक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया।
इससे रथ के आगे चल रहे गोरियापुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध मुसाफिर एवं 55 वर्षीय शिवाकांत गौतम चपेट में आ गए। आनन-फानन दोनों मजदूरों को नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी।
उधर, घटना के बाद मौके से रथ चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मृत शिवाकांत के बेटे मंदीप कुमार की तहरीर पर आरोपित अज्ञात रथचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मौके से रथ को कब्जे में ले लिया गया।