दो और हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे
विशाल के दो और हत्यारोपियों को पुलिस ने गुरुवार की सुबह कोइरीडीहा बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अफ्लेपुर (राजा बाजार) में बीते सोमवार की शाम सात बजे जमुहाई गांव निवासी विशाल यादव उर्फ पोलार्ड की चार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विशाल के मामा के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोरीडीहा बाजार से सरायख्वाजा थाना के मोकलपुर गांव निवासी मनोज यादव, इसी थाना क्षेत्र के बबरखा गांव निवासी पवन उर्फ गुरुदीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि विशाल की हत्या में मुख हत्यारोपी विपिन यादव, मिथिलेश यादव निवासी बबरखा को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
मल्हनी (जौनपुर): विशाल के दो और हत्यारोपियों को पुलिस ने गुरुवार की सुबह कोइरीडीहा बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अफ्लेपुर (राजा बाजार) में बीते सोमवार की शाम सात बजे जमुहाई गांव निवासी विशाल यादव उर्फ पोलार्ड की चार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विशाल के मामा के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोइरीडीहा बाजार से सरायख्वाजा थाना के मोकलपुर गांव निवासी मनोज यादव, इसी थाना क्षेत्र के बबरखा गांव निवासी पवन उर्फ गुरुदीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।