अफीम व बाइक सहित दो गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने अफीम व बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे सहयोगी पुलिस जवानों के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:49 AM (IST)
जासं, जौनपुर: शहर कोतवाली पुलिस ने अफीम व बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे सहयोगी पुलिस जवानों के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर परमानतपुर मोहल्ला में तालाब के किनारे स्थित मजार के पास विजय आनंद उर्फ लुंगी निवासी शास्त्री नगर (कालीकुत्ती) व अर्जुन सोनकर उर्फ छोटू निवासी परमानतपुर थाना कोतवाली गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइक व 60 ग्राम अफीम बरामद हुई। विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें