Move to Jagran APP

नाबालिगों से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

जनपद के अलग-अलग स्थानों पर नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। आरोपित चचेरे भाई व युवक पर पाक्सो अधिनियम सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:58 PM (IST)
नाबालिगों से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार
नाबालिगों से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद के अलग-अलग स्थानों पर नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित चचेरे भाई व युवक पर पाक्सो अधिनियम सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है।

loksabha election banner

बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपित भाई को पुलिस ने शुक्रवार को भन्नौर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लिखा-पढ़ी करने के बाद चालान न्यायालय जेल भेज दिया।

एक अन्य मामले में सरपतहां क्षेत्र के चौबाहां गांव निवासी एक युवक को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित रोशन कुमार के ऊपर नाबालिग से दुराचार के आरोप में दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। घटना एक सप्ताह पहले की है। पीड़िता ने गत आठ नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर रोशन पर दुराचार का आरोप लगाया था। शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित भगासा चौराहे पर कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। दुष्कर्म के आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

खुटहन (जौनपुर): क्षेत्र के अंगुली गांव निवासी व फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपित के घर पुलिस ने शनिवार को गांव में मुनादी कराकर तथा लाउड हेरर से प्रचार के बाद कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि उक्त गांव निवासी शेरे थाने में दुष्कर्म व पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं वांछित है। कई बार नोटिस के बाद भी वह हाजिर न्यायालय में नहीं हो रहा है। उसके खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की की नोटिस घर के मुख्य गेट पर चस्पा कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.