त्रिलोचन ने जंगीपुर को हराकर जीता खिताब
त्रिलोचन महादेव की टीम ने जंगीपुर को पराजित कर राजदेव ¨सह स्मृति राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। त्रिलोचन की टीम ने 21-16 व 21-14 अंक से पहले दोनों सेट जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। त्रिलोचन की ओर से आदर्श त्रिपाठी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, तेजी बाजार (जौनपुर): त्रिलोचन महादेव की टीम ने जंगीपुर को पराजित कर राजदेव ¨सह स्मृति राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। त्रिलोचन की टीम ने 21-16 व 21-14 अंक से पहले दोनों सेट जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। त्रिलोचन की ओर से आदर्श त्रिपाठी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जंगीपुर टीम के राहुल यादव के खेल को भी खूब सराहा गया।
इससे पूर्व सेमी फाइनल में त्रिलोचन ने सुल्तानपुर को 15-11 एवं 15-12 के अंतर से तो जंगीपुर ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में इलाहाबाद को 15-13 और 15-11 के अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओम प्रकाश ¨सह ने कहा राजदेव ¨सह एक कुशल राजनीतिज्ञ व शिक्षक थे। उन्होंने समाजसेवा में एक मिसाल कायम की। वह खेल में भी गहरी रुचि रखते थे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने प्रतिभाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं से पहचान बनाने का मौका मिलता है। इस मौके पर अमरेज ¨सह दादा, कमल देव तिवारी, कृष्णा ¨सह, अनिल जायसवाल, राहुल देव ¨सह, शिव प्रताप ¨सह, चंद्रशेखर ¨सह, मुकेश शर्मा, राजेश ¨सह आदि मौजूद रहे।