Move to Jagran APP

भारत माता की जयकारा लगाते निकली तिरंगा यात्रा

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। लगभग पांच सौ मीटर की दूरी में लोग उत्साह से लबरेज रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:33 PM (IST)
भारत माता की जयकारा लगाते निकली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर) : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। लगभग पांच सौ मीटर की दूरी में लोग उत्साह से लबरेज रहे। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।

loksabha election banner

लगभग दो बजे दुर्गा मंदिर से भाजपा नेता सुधांशु सिंह ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। भारी संख्या में एकत्रित लोग हाथ में तिरंगा झंडा लेकर देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों के साथ भारत माता की जयकारा लगाते आगे बढ़े तो रास्ते में जगह-जगह लोग उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा दुर्गा मंदिर से होकर पुरानी बाजार होते हुए मुख्य मार्ग से होकर हनुमान मंदिर होकर पुन: दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की वंदना की जा रही थी। वाहन पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी। बच्चे महापुरुषों व क्रांतिकारियों का रूप धरे यात्रा में शामिल थे। वाहनों पर क्रांतिकारियों, अमर शहीदों व महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष गुप्त ने किया। यात्रा में धर्मेंद्र मिश्र, जगदम्बा पांडेय, अजय सिंह खरचू, विजय सिंह विद्यार्थी, हरिओम, संजय विश्वकर्मा, आनंद बरनवाल, अनूप मोदनवाल, कृष्णमुरारी मौर्य, उषा मौर्य ,विजय कश्यप, कृष्ण कुमार आदि लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.