Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा निकाली, जयकारे से गूंजा इलाका

जागरण संवाददाता सिकरारा (जौनपुर) आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:35 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाली, जयकारे से गूंजा इलाका
तिरंगा यात्रा निकाली, जयकारे से गूंजा इलाका

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर): आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा व आरएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली। लगभग पचास किमी निकली यात्रा सिरसी में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। यात्रा का रास्ते में भारी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। पूरा इलाका जयकारे से गूंजता रहा।

loksabha election banner

सुबह दस बजे पकड़ी चौराहा पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह के बड़े भाई विजय कुमार सिंह धीरू ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। भारी संख्या में एकत्रित लोग हाथ में तिरंगा लेकर देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों के साथ भारत माता की जयकारे के साथ आगे बढ़े तो रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा फतेहगंज बाजार, गुदरीगंज, लाला बाजार, सिकरारा बाजार व चौराहा, प्रतापगंज, होते हुए गुलजारगंज रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा में वाहन पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी। बच्चे महापुरुषों व क्रांतिकारियों का रूप धरे यात्रा में शामिल थे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, विनोद सिंह, डा. देवी प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, अरविद सिंह, संतोष उपाध्याय, अभय सिंह, स्वामी विवेकानंद महाराज, राज बहादुर गुप्त, आनंद स्वरूप जायसवाल, रोहित सिंह, यशवंत सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.