Move to Jagran APP

किसानों को आय दोगुनी करने का दिया गया टिप्स

किसान कल्याण मिशन योजना के तहत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गुरुवार को चार विकास खंडों में कृषक गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन के गुर बताए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM (IST)
किसानों को आय दोगुनी करने का दिया गया टिप्स
किसानों को आय दोगुनी करने का दिया गया टिप्स

जागरण संवाददाता, जौनपुर: किसान कल्याण मिशन योजना के तहत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गुरुवार को चार विकास खंडों में कृषक गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन के गुर बताए। कार्यक्रम में 857 महिला व 1108 पुरुष किसानों ने प्रतिभाग किया।

loksabha election banner

खुटहन ब्लाक में आयोजित गोष्ठी में किसानों को जागरूक करने के साथ ही तकनीकी खेती को अपनाने पर बल दिया गया। क्षेत्र के कई किसानों ने सब्जी की फसलों का प्रदर्शन किया। यहां उद्यान, पशुपालन व कृषि विभाग द्वारा स्टाल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति व भाजपा नेता नरेंद्र उपाध्याय ने किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश राय ने कहा कि तकनीकी खेती अपना कर किसान खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकता है। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल ने किया।

सिरकोनी ब्लाक मुख्यालय में गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविद सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है। कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र सोनकर ने फायदेमंद फसलों को उपजाने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने पशुपालन की जानकारी दिया। कार्यक्रम में कई विकासशील किसानों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी तथा संचालन चंद्रशेखर सिंह ने किया।

मुफ्तीगंज में किसान गोष्ठी व मेले का शुभारंभ विधायक विधायक दिनेश चौधरी ने किया। उन्होंने किसानों के हित में प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। विधायक ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उद्यान एवं खाद्यान्न प्रसंस्करण, मत्स्य पालन, उद्यान विभाग,पशुधन विभाग के स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी लाल व्रत यादव और संचालन कपिल देव यादव ने किया।

रामपुर विकास खंड में गोष्ठी का उद्घाटन करती विधायक डाक्टर लीना तिवारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से आह्वान किया कि वह लाभ उठाते हुए अपनी आय बढ़ाएं। अध्यक्षता विनोद जायसवाल प्रमुख प्रतिनिधि ने की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह, उप परियोजना निदेशक कृषि प्रसार डाक्टर रमेश चंद्र यादव ने किसानों को योजनाओं एवं तीनों कानूनों व कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीक की विस्तार से जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.