आइएचओ की बैठक में गंभीर विषयों पर होगा मंथन
इंडियन होमियोपैथिक आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23 फरवरी को राजगीर बिहार में होगी। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य व विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे।
जासं, जौनपुर: इंडियन होमियोपैथिक आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23 फरवरी को राजगीर बिहार में होगी। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य व विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे। आइएचओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जेएन सिंह रघुवंशी ने बताया कि होमियोपैथी के उत्थान, राजकीय होमियोपैथिक कालेज खोलने समेत कई गंभीर विषय पर चर्चा की जाएगी।
डा. रघुवंशी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की होमियोपैथिक चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा स्वास्थ्य हेतु ठोस नीति, व्यापक योजना व स्पष्ट ²ष्टि खासकर बिहार, झारखंड सरकार द्वारा गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों को सस्ती, सरल व सुलभ आरोग्यकारी होमियोपैथिक विधा से सबको स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य समिति की बैठक में विभिन्न प्रांतों में आइएचओ यूनिट का नवीनीकरण, राष्ट्रीय स्तर पर रिक्त पदों पदाधिकारियों के चुनाव, सेमिनार व विभिन्न प्रांतों में राजकीय कालेज खोलने जैसे प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।