विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस लाख का तकादा तो नहीं बना हत्या का कारण

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Jul 2019 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:22 AM (IST)

करंजाकला ब्लाक में तैनात सफाई कर्मी राजेश यादव की गला रेतकर हत्या का कारण पूरी तरह साफ तो नहीं हो ...और पढ़ें

दस लाख का तकादा तो नहीं बना हत्या का कारण
दस लाख का तकादा तो नहीं बना हत्या का कारण

-सफाई कर्मी ने जमीन खरीदने के लिए दिए थे रुपये

-दावत के बहाने फोन कर बुलाया था मल्हनी बाजार

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): करंजाकला ब्लाक में तैनात सफाई कर्मी राजेश यादव की गला रेतकर हत्या का कारण पूरी तरह साफ तो नहीं हो सका है लेकिन सरसरी तौर पर यही लगता है कि जमीन खरीदने के लिए दिए गए दस लाख रुपये का तकादा करना पर जान के दुश्मन बन गए साथियों ने ही उसका काम तमाम कर दिया। पुलिस हर उन हर बिदुओं पर तहकीकात में जुटी है जो हत्या की वजह बन सकते हों।

उत्तर पट्टी गांव निवासी राजेश यादव की शनिवार की सुबह मनवल गांव में गला रेतकर हत्या के बाद फेंकी गई लाश पाई गई। परिजनों के अनुसार राजेश ने शहर में जमीन खरीदने के लिए एक व्यक्ति को दस लाख रुपये दिए थे। जमीन न दिलाए जाने पर वह रुपये लौटाने को कह रहा था। बार-बार तकादा करने के बाद भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। उसी ने शुक्रवार को फोन कर राजेश को मल्हनी में दावत के लिए बुलाया था। वहीं से उसे शहर भी लिवा गया था। मृतक के पिता उमा शंकर यादव की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तहकीकात में जुटी है। मृतक की पत्नी सुरेखा देवी, पुत्र विकास (20), विशाल (19) व बेटी महिमा (19) सहित पूरा परिवार रो-रोकर बेहाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।