Move to Jagran APP

दोपहर बाद निकली धूप, गलन बरकरार

मौसम का कहर जारी है। सर्द हवाओं के साथ ही चौथे दिन रविवार को दोपहर बाद सूरज की किरणें धरती पर तो उतरीं लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:58 PM (IST)
दोपहर बाद निकली धूप, गलन बरकरार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मौसम का कहर जारी है। सर्द हवाओं के साथ ही चौथे दिन रविवार को दोपहर बाद सूरज की किरणें धरती पर तो उतरीं, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता बरकरार रहने व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह आसमान साफ व दृश्यता होने के कारण आवागमन में परेशानी नहीं हुई।

loksabha election banner

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर पंकज जायसवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8 बजे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुन: 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुन: गिरने लगेगा। पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण आगामी दिनों में जनपद शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहने के आसार हैं। जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे ने कहा कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी फसलों के लिए लाभदायक है। अधिक तापमान होने से फसलों की बढ़वार रुकने के साथ ही उत्पादन प्रभावित हो जाता। जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल

जागरण संवाददाता, सिगरामऊ (जौनपुर) : क्षेत्र के सिघावल गांव में बाबा गूदरनाथ धाम पर रामेश्वर मंदिर ट्रस्ट लग्गूपुर, घनश्यामपुर द्वारा रविवार को दो सौ जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ओंकार नाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, डाक्टर अभिषेक वर्मा, डाक्टर शेर बहादुर सिंह, रमापति मिश्र,श्रीकांत पांडेय को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता चुन्नीलाल मिश्रा व संचालन पूर्व प्रवक्ता सूर्य भूषण तिवारी ने किया। उक्त कार्यक्रम रामेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख आनंद महाराज की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसी तरह खुटहन के गायत्रीनगर डिहिया गांव में समाजसेवी ने शनिवार को पांच सौ जरूरतमंदों को कंबल दिया। इस दौरान समाजसेवी उदयभान सिंह ने कंबल देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद में अन्य लोग भी आगे आएं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विभा शुक्ला ने कहा कि हमारे धर्म शास्त्र में प्रमुख दान अन्न, द्रव्य, वस्त्र और भूदान है। इस ठंड के मौसम में वस्त्र दान सभी में सर्वोपरि है, इसलिए सभी को यह दान अवश्य करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.