Move to Jagran APP

बारिश ने भीषण गर्मी से दी लोगों को राहत

जिले में रविवार की दोपहर बाद शहरी व आस-पास क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई इससे मौसम भी खुशनुमा दिखाई पड़ रहा था। इससे लोगों ने घरों से निकलकर आनंद लिया। अचानक हुई बारिश से शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 11:04 PM (IST)
बारिश ने भीषण गर्मी  से दी लोगों को राहत
बारिश ने भीषण गर्मी से दी लोगों को राहत

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिले में रविवार की दोपहर बाद शहरी व आस-पास क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, इससे मौसम भी खुशनुमा दिखाई पड़ रहा था। लोगों ने घरों से निकलकर आनंद लिया। अचानक हुई बारिश से शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो गया।

loksabha election banner

जनपद में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मानसून आने के बाद भी जिस तरह से गर्मी हो रही थी उससे हर तबका परेशान था। शहरों में रहने वाले लोग जहां गर्मी अधिक होने से बेचैन थे वहीं किसान फसलों की ¨सचाई के लिए ¨चतित थे। बारिश धान समेत कई फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध हुई। सावन का महीना होने से जलाभिषेक को जाने वाले कांवरियों शिवभक्तों को सहूलियत हुई। कारण कि इतनी भीषण गर्मी में सड़क पर नंगे पांव चलना काफी मुश्किल हो रहा था। मौसम ठंडा हो जाने से लोगों ने घरों से निकलकर सछ्वावना पुल व अन्य जगहों पर खूब आनंद लिया। नगरीय क्षेत्रों में कालीकुत्ती, ओलन्दगंज, ईशापुर, मछलीशहर पड़ाव, नवाब युसूफ रोड व अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। इससे नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.