Move to Jagran APP

घर से लापता किशोर तीसरे दिन सुरक्षित लौटा

पढ़ुआ गांव से बुधवार की रात घर से रहस्यमय स्थिति में लापता किशोर तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह सकुशल वापस आ गया। किसी अनहोनी की आशंका से ¨चतित परिजनों के चेहरे खिल उठे। पुलिस ने भी राहत की सांस ली। किशोर का कहना है कि दो लोग उसे अचेतकर उठा ले गए थे। वही दोनों धमकी देकर गांव के पास छोड़ गए। किशोर बुरी तरह से सहमा हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:05 PM (IST)
घर से लापता किशोर तीसरे दिन सुरक्षित लौटा
घर से लापता किशोर तीसरे दिन सुरक्षित लौटा

जागरण संवाददाता, सुजानगंज (जौनपुर): पढ़ुआ गांव से बुधवार की रात घर से रहस्यमय स्थिति में लापता किशोर तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह सकुशल वापस आ गया। किसी अनहोनी की आशंका से ¨चतित परिजनों के चेहरे खिल उठे। पुलिस ने भी राहत की सांस ली। किशोर का कहना है कि दो लोग उसे अचेतकर उठा ले गए थे। वही दोनों धमकी देकर गांव के पास छोड़ गए। किशोर बुरी तरह से सहमा हुआ है।

loksabha election banner

राम प्रसाद पाल का पुत्र राजू पाल शुक्रवार को तड़के सुरक्षित घर आ गया। उसके आते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बीते बुधवार की रात भोजन करने के पश्चात अपने बिस्तर पर सोने गया राजू रहस्यमय स्थिति में गायब हो गया था। आधी रात को चारपाई से उसे नदारद देख परिजनों ने संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को राम प्रसाद पाल की तहरीर पर सुजानगंज थाना पुलिस अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। घर से कुछ दूर पर खेत में उसके कपड़े पाए गए थे। पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय से बुलाया गया खोजी कुत्ता भी कोई ऐसा क्लू नहीं दे सका था जिससे पुलिस को उसे बरामद करने में मदद मिलती। पुलिस गुरुवार की रात भर तलाश करती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पूछने पर राजू पाल ने कहा कि रात में दो लोग आए उसके मुंह पर रुमाल लगा दिए। इसके बाद वह बेहोश हो गया। फिर क्या हुआ वह नहीं जानता। शुक्रवार को सवेरे दो लोग उसे बाइक पर बैठाकर लाए और गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित चकनी के तारा पर छोड़कर चलते बने। जाते-जाते धमकी दी कि यदि किसी से कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा। उसे कहां और कौन लोग ले गए थे, वह कुछ नहीं बता पा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.