Move to Jagran APP

किशोरी के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपित भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 06:02 AM (IST)
किशोरी के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
किशोरी के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपित भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

17 वर्षीय किशोरी घर में अकेली बैठकर कंघी कर रही थी। उसकी मां लखमापुर गांव में किसी के परिचित के घर मौत पर संवेदना जताने जबकि भाभी खेत में काम करने गई थी। मौका भांप कर उसी गांव का एक युवक गुरैनी निवासी अपने रिश्तेदार के साथ घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपित फरार हो गए। पीड़िता ने खेत में जाकर अपनी भाभी को आपबीती बताई। स्वजनों ने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों में से एक दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपित गुरैनी निवासी हनुमान यादव की पुलिस तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.