विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suheldev Express: सुहेलदेव एक्‍सप्रेस का डोभी रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 14 Sep 2022 09:00 PM (IST)

Suheldev Express मछली शहर के सांसद बीपी सरोज ने डोभी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर गाड़ी संख्या-22419 सुहेलदेव ...और पढ़ें

डोभी रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते सांसद बीपी सरोज
डोभी रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते सांसद बीपी सरोज

जौनपुर, जेएनएन। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्‍या 22419/22420 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी (Gazipur-Anand vihar) सुहलदेव एक्‍सप्रेस (Suheldev Express) को दिनांक 14 सितंबर से छह माह की प्रयोगात्‍मक अवधि के लिए डोभी स्‍टेशन पर अस्‍थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहलदेव एक्‍सप्रेस शाम 06.18 बजे बजे चलेगी। जबकि इसकी वापसी सेवा 22420 आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी एक्‍सप्रेस सुबह 08.13 बजे डोभी स्‍टेशन पर रूकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव 2-2 मिनट के लिए होगा।

बुधवार को मछली शहर के सांसद बीपी सरोज ने डोभी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर गाड़ी संख्या-22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

 इस अवसर पर एडीआरएम रेलवे ज्ञानेश त्रिपाठी , जिला अध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ,  शैलेश पाण्डेय , देवेन्द्र सिंह दादा , बृजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय , जिलामंत्री महेन्द्र प्रजापति, जिलामंत्री विजेन्द्र विक्रम सिंह , जिलामंत्री  पंकज सिंह , डॉ नृपेन्द्र सिंह , संदीप द्विवेदी , प्रदीप सिंह , शिवाजी सिंह , सन्तोष सिंह सत्या एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।