विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में ‘वेलनेसकान-2026’ में पूर्वांचल व‍िव‍ि की छात्राओं ने द‍िखाई मेधा

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 06:27 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की दो छात्राओं, मंजूसा सिंह और आतिफा हफीज ने कानपुर में आयोजित 'वेलनेसकान-2026' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ...और पढ़ें

कानपुर के वेलनेसकान 2026 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्राओं ने जीता शोध पुरस्कार।

कानपुर के वेलनेसकान 2026 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्राओं ने जीता शोध पुरस्कार।

HighLights

  1. पूर्वांचल विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने जीता पुरस्कार।

  2. कानपुर के 'वेलनेसकान-2026' में प्रस्तुत किया शोध।

  3. मंजूसा सिंह और आतिफा हफीज ने बढ़ाया गौरव।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच पर अपनी शोध प्रतिभा का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘वेलनेसकान-2026’ की मौखिक शोध प्रस्तुति प्रतियोगिता में जैव प्रौद्योगिकी विभाग की मंजूसा सिंह ने द्वितीय और आतिफा हफीज ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

30 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं सहित कुल 1,158 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। जैव प्रौद्योगिकी श्रेणी में मंजूसा सिंह ने ‘मंकी पाक्स के विरुद्ध एंटीवायरल पेप्टाइड्स की प्रतिरक्षा सूचना विज्ञान आधारित स्क्रीनिंग’ विषय पर शोध प्रस्तुत किया।

वहीं, आतिफा हफीज ने ‘ऑटोफैजी से संबंधित फेफड़े के कैंसर में बीसीएल-2 और टीपी-53 की संभावित चिकित्सीय लक्ष्यों के रूप में पहचान’ विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।दोनों छात्राओं ने विभाग के शिक्षक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में शोध कार्य किया। उनकी इस सफलता पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने बधाई दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।