विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाकुंभ में दातून बेचकर कमाई हुई थी वायरल, अब जौनपुर में लव मैर‍िज की दास्‍तान भी चर्चा में

By Amardeep Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 08:01 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ मेले में दातून बेचकर वायरल हुए आकाश यादव ने अपनी प्रेमिका मनीषा से शादी कर ...और पढ़ें

जौनपुर में महाकुंभ के वायरल दातून विक्रेता आकाश यादव का प्रेम विवाह, परिवार के विरोध पर पुलिस कार्रवाई।

जौनपुर में महाकुंभ के वायरल दातून विक्रेता आकाश यादव का प्रेम विवाह, परिवार के विरोध पर पुलिस कार्रवाई।

HighLights

  1. 2025 महाकुंभ में दातून बेचकर आकाश यादव हुए थे वायरल।

  2. आकाश ने प्रेमिका मनीषा से शीतला चौकिया मंदिर में की शादी।

  3. परिवार के विरोध पर पुलिस ने मनीषा के चचेरे भाई को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर)। प्रयागराज में वर्ष 2025 के महाकुंभ मेले में दातून बेचकर अच्छी कमाई कर वायरल ाने वाले आकाश यादव ने गत सात नवंबर को अपनी प्रेमिका से शीतला चौकिया मंदिर में शादी कर ली। हालांकि यह रिश्ता लड़की के घर वालों को रास नहीं आया।

शादी के बाद मिल रही धमकियों को देखते हुए आकाश ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर से सुरक्षा की गुहार लगाई। मामले में जफराबाद पुलिस ने लड़की के चचेरे भाई सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

सूरज ने जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मनीषा से प्रेम विवाह किया है। महाकुंभ में दातून बेचकर कमाई करने का विचार मनीषा ने ही दिया था। उस दौरान सूरज पांच दिन में तकरीबन 40 हजार की कमाई की थी, जो इंटरनेट मीडिया पर काफी प्रचलित हुआ था।

मनीषा का ननिहाल बरसठी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में है। वह पहले यहीं रहती थी। उसी दौरान दोनों का संपर्क हुआ व मामला शादी तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष जफराबाद कमल नयन दुबे ने बताया कि सूरज ने शिकायत की थी। इस आधार पर युवती के चचेरे भाई सूरज पटेल को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।