विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो व वालीबाल प्रतियोगिता शुरू, 18 मंडलों के 468 खिलाड़ी व प्रशिक्षक ले रहे हिस्सा

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 06:52 PM (IST)

जौनपुर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय ओपेन महिला खो-खो एवं वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों से 468 खिलाड़ी व प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं, जिसका उद्घाटन खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।

जौनपुर में प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

जौनपुर में प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

HighLights

  1. जौनपुर में प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई।

  2. 18 मंडलों के 468 खिलाड़ी व प्रशिक्षक इसमें भाग ले रहे हैं।

  3. खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय ओपेन महिला खो-खो एवं वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के 468 खिलाड़ी व प्रशिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता 28 नवंबर तक चलेगी।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए लगन और परिश्रम के साथ खेल में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने वालीबाल में सर्विस मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

वालीबाल के उद्घाटन मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने कानपुर को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में गोरखपुर ने बस्ती तथा तीसरे में आजमगढ़ ने सहारनपुर मंडल को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।खो-खो में वाराणसी ने मुरादाबाद को पांच अंक, गोरखपुर ने मेरठ को तीन अंक और बस्ती ने झांसी को 12 अंक से हराया।

आजमगढ़ के खिलाफ प्रयागराज दो अंक से विजयी रहा। वाराणसी ने मीरजापुर को एक अंक, गोरखपुर ने देवीपाटन को 10 अंक और बस्ती ने लखनऊ को आठ अंक से पराजित किया। सभी विजेता टीमें अगले चक्र में पहुंच गईं।प्रतियोगिता के संचालन में खेल विभाग के प्रशिक्षकों व निर्णायकों की भूमिका रही। उद्घाटन समारोह का संचालन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेश सिंह ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।