व्यक्ति के लिए आध्यात्मिक ज्ञान आवश्यक
अवध पैरामेडिकल कालेज पचहटिया परिसर में मंगलवार की सुबह रामाश्रम आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। मथुरा से आए आध्यात्म गुरु महाराज डाक्टर कृष्णकांत चौधरी ने कहा कि इस मायारूपी संसार में प्रत्येक व्यक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान की आवश्यकता है।
जासं, जौनपुर: अवध पैरामेडिकल कालेज पचहटिया परिसर में मंगलवार की सुबह रामाश्रम आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। मथुरा से आये आध्यात्म गुरु महाराज डाक्टर कृष्णकांत चौधरी ने कहा कि इस मायारूपी संसार में प्रत्येक व्यक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के लिए सत्संग में सम्मिलित होते रहना चाहिए ताकि मुक्ति का मार्ग खुला रहे। साधना के समय मन को एकाग्र करना रखना चाहिए। वेदों में बताया गया है कि मनुष्य उपासना और ईश्वर प्रार्थना के माध्यम से सत चित्त आनंद रूपी ब्रह्म को प्राप्त कर सकता है। उपासना का अर्थ होता है होंठ, जिह्वा और मन को स्थिर कर ध्यान लगाकर ईश्वर को अपने समक्ष साक्षात देख सकता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्म के प्रत्येक कर्म में गुरु का स्थान होता है। भागवत हमें यहीं संकेत करता है कि वंदनीयजनों का तिरस्कार करना अनर्थकारी होगा। गुरु की महती कृपा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि गुरु सत्य मार्ग के ओत-प्रोत होते हैं, गुरु का स्थान संसार में सर्वोपरि होता है। इस अवसर पर डाक्टर शकुंतला यादव, डाक्टर रामअवध यादव, डाक्टर बीडी पांडेय, अखिलेश सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।