विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP के इस शहर में स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में भारी गड़बड़ी, उपभोक्ता परेशान

Published: Sun, 13 Jul 2025 02:46 PM (IST)

जौनपुर के बरसठी में स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत विभाग मनमाने ढंग से बिल भेज रहा है ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. स्मार्ट मीटर से मनमाना बिजली बिल |
  2. गलत रीडिंग से उपभोक्ता परेशान |
  3. शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई |

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर)। विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। इसे लगाए जाने के बाद विद्युत बिल मनमाना तरीके से भेज रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान है। बिल सही कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र स्थित उप खंड अधिकारी के कार्यालय पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

क्षेत्र के बाजारों में उपभोक्ता के यहां लगे पुराने मीटर को निकाल कर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाते समय कर्मचारी रीडिंग गलत फीड कर दिए हैं जिससे बिजली बहुत ज्यादा आ रहा है। एक महीने में किसी का तीन हजार तो किसी का 17 हजार तक बिल आ गया है।

सरसरा निवासी देवतादीन का एक माह का बिल 17 हजार, परियत गांव निवासी श्यामराज का तीन हजार, आठ सौ, 68 रुपये, बरसठी निवासी राजित राम का आठ हजार रुपये, निगोह निवासी पिंटू का पांच हजार तीन सौ रुपये और विनोद कुमार व योगेंद्र का बिल आवश्यकता से अधिक आ गया है।

इतना ज्यादा बिल देख उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। अब बिल सही कराने के लिए लोग उपकेंद्र पर पहुंच रहे हैं। बिल बनाने वाले कर्मी का कहना है कि पुराने मीटर में ही रीडर ने गलत रीडिंग करते हुए उसे कम कर दिया होगा।

इसके कारण यूनिट स्टोर बता रहा है, इसलिए बिल ज्यादा आ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली विभाग सबकी जेब पर डाका डालने का कार्य कर रहा है। इसी तरह बिल आएगा तो हम लोग सामूहिक रूप से बिजली कनेक्शन कटवाने के लिए मजबूर होंगे।