विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में चोरी के 939 मोबाइल के साथ सात गिरफ्तार, दिल्ली में खपाते थे फोन

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM (IST)

जौनपुर पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन खरीदकर दिल्ली में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ...और पढ़ें

जौनपुर पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़।

जौनपुर पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़।

HighLights

  1. जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।

  2. सात आरोपी गिरफ्तार, 939 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

  3. चोरी के मोबाइल दिल्ली में बेचकर साइबर अपराध में इस्तेमाल की आशंका।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। बक्शा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन खरीदकर दिल्ली में बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 939 मोबाइल फोन, 272 सिम कार्ड, 40 बोरी मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स और 24 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक टाटा टियागो कार और बिना नंबर प्लेट की बाइक भी कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित चोरी और पुराने मोबाइल कम कीमत पर खरीदकर बक्शा क्षेत्र में किराये के मकान में जमा करते थे। इसके बाद मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा समेत उपयोगी पार्ट्स अलग कर उन्हें असेंबल किया जाता था। तैयार फोन हसीम खान उर्फ वसीम के माध्यम से दिल्ली में अलग-अलग लोगों को बेचे जाते थे। पूछताछ में आरोपित मोबाइलों के वैध कागजात या खरीद की रसीद नहीं दिखा सके।

पुलिस को बरामद मोबाइल, सिम और पार्ट्स का साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। 272 सिम कार्ड, मोबाइल के आइएमईआइ और डिजिटल डेटा की तकनीकी जांच कराई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्शा के शिवगुलामगंज निवासी सौरभ, कामेश गुप्ता, कानपुर देहात के गोधेपुर निवासी संजय सिंह, औरैया के परतापुर निवासी अजय नायक, कन्नौज के रामनगर निवासी अखिलेश नायक, कानपुर देहात के आरामऊ निवासी संजय सिंह व मेरठ के आशियाना कालोनी निवासी हसीम खान उर्फ वसीम के रूप में हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।